CM Yogi : मोदी पर अंगुली तो… प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के दौरान योगी ने दिया बड़ा बयान

India News (इंडिया न्यूज़), lok Sabha Election 2024 UP: लोकसभा चुनाव का विगुल फुंक चुका है। ऐसे में नेताओें के रैली का दौर भी शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ हाथरस में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अंगुली उठाने वाले विकास विरोधी हैं”। देश का सर्वांगीण विकास ही मोदी की गारंटी है। विकसित भारत मोदी की ऐसी परिकल्पना है जिसके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति जाति- समुदाय के भेद- भाव के बिना आगे बढ़ता रहेगा। बीजेपी सरकार ने एक ऐसा वातावरण बनाया है जिसमें बेटी-व्यपारियों को समान सुरक्षा की गारंटी हो, जहां आरजकता का नहीं बल्कि कानून का राज हो। जातिवाद- परिवारवाद का नहीं, सबका साथ और सबका विकास की बात हो. मोदी जी के नजर में यही विकसित भारत की परिकलपना है। मोदी की गारंटी पर हमलोगों को भरोसा है, क्योंकि हमने इनकी गारंटी को धरातल पर उतरते देखा है.

हाथरस ब्रज मंडल की इंट्री गेट: CM योगी

मुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार अनूप वाल्मीकि प्रधान के लिए जनसमर्थन मांगा। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हाथरस ब्रज मंडल की इंट्री गेट है। हाथरस, कासगंज, अलीगढ़, आगरा, मथुरा और मुरादाबाद के लोग पहले की आत्मनिर्भर बन चुके हैं, अब हमें इसे आगे बढ़ाना है. जब हमने प्रदेश के प्रत्येक जनपद के विकास के लिए ओडीओपी की नीति बनाई तो उसके पिछे के कारण मुरादाबाद की पीतल की कारीगरी, अलीगढ़ का हडर्वेयर, हाथरस की हींग, फिरोजाबाद का ग्लास आइटम प्रमुख कारण थे।

आपने 2014 से पहले और आज का श्रेष्ठ भारत दोनों देखा है: CM योगी

सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि प्रबुद्धजन समाज को दिशा दिखाते हैं। इसलिए हम आपके पास आए हैं। आप अपने हाथों में चुनावी बागडोर लेकर मोदी जी को यूपी के 80 सीटोंं का आशीर्वाद दिजिए। क्योंकि प्रबुद्धजन समाज की मान्यता और राय को हरकोई मानता है, इसलिए यह जिम्मेदारी आपके उपर है। आप सबने 2014 से पहले का दौर और आज दोनों को देखा है। आज का भारत श्रेष्ठ है, जिसे बदलते आपने देखा है. आपने सुरक्षा-समृद्धि, आजीविका व आस्था का सम्मान भी देखा है। बढ़ती हुई इंफ्रासट्रक्चर के साथ कल्याणकारी योजनाओं का सही समायोजन ही देश का सही विकास है. यही भारत के 140 करोड़ जनता का वास्तविक सम्मान है।

Mukhtar Ansari के पास थीं इस लकी नंबर वाली कई गाड़ियां, जेल से निकलकर ये ख्वाहिश पूरा करना चाहता था मुख्तार

यह चुनाव तुष्टिकरण बनाम भारत की आस्था का है

योगी ने आगे कहा कि यह चुनाव तुष्टिकरण बनाम भारत की आस्था का है। यह देखना है कि अराजकता, दंगा, कर्फ्यू, लगाने वाले की हाथों में जाति है या दंगामुक्त, कर्फ्यूमुक्त, सुरक्षित वातावरण देने वाली मोदी सरकार की आएगी, जिसने बिना जाति, क्षेत्र, भाषा के आधार पर सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया। योगी ने मंच पर उपस्थित वर्तमान सांसद राजवीर सिंह दिलेर की भी तारिफ करते हुए कहा, उनका (राजवीर सिंह दिलेर) भी आशिर्वाद भी अनुप वाल्मीकि के साथ है। जब आलाकमान ने इस सीट पर प्रत्याशी बदलने का फैसला किया तो उन्होंने उसे सहज स्वीकार किया। साथ ही उनके सहयोग में जुट गए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, अनुप वाल्मीकि जी प्रदेश सरकार में मेरे सहयोगी है। जब मुझे काम करवाना होता था तो उन्हें
प्रदेशभर में खुब दौड़ाता था। वे पुरे ईमानदारी से काम करते रहे। जिस ईमानदारी से उन्होंने राज्य में काम किया है उसी तरह वह आगे भी करते रहेंगे। हमें मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए प्रत्याशियों को वोट डालने के लिए तैयार करना होगा।

राम के संवाद वाहक के नाम पर आयोध्या एयरपोर्ट्स का नाम

योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी मैं यहां आया था। आपने सभी भी मिला। प्रदेश में भाजपा की सरकार के कारण ही राज्य में कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतर रही है। राज्य में सुरक्षा और विकास में गति है। लोगों की घर्माचार्यों की मंशा पूरी हो रही है, जिसके लिए पूरे भारतवाशी सदीओ से इंतजार कर रहे थे। प्रभु श्री राम के संवाद साधक महर्षि वाल्मीकि ने किया था और उनही के नाम पर आयोध्या एयरपोर्ट्स का नाम महर्षि वाल्मिकि के नाम पर रखा गया है।

Mukhtar Ansari Death: हिंदू मजदूरों ने खोदी मुख्तार की कब्र, याद कर बोले नहीं भूल सकते एहसान

 

 

 

 

 

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago