Categories: राजनीति

CM Yogi Said : सीएम योगी ने कहा, सपा की सरकार में सिर्फ अराजकता थी

इंडिया न्यूज, आजमगढ़:

CM Yogi Said सीएम योगी ने आजमगढ़ के सगढ़ी में बाबा साहेब डा. आंबेडकर को उनके 64 वें परिनिर्वाण दिवस पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद जनता से रूबरू हुए तो सपा, कांग्रेस व बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि बाबा साहेब ने संविधान में जो व्यवस्था दी, उससे देश उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चित तक एकता को सूत्र में बंधा हुआ है।

उन्होंने सपा सरकार में सिर्फ अराजककता थी। रामपुर में गरीबों पर हुए अत्याचार को याद दिलाते हुए कांग्रेस व बसपा पर चुप्पी साधे रहने का आरोप लगाते हुए कहाकि उस समय भाजपा ही जुल्म के विरोध में संघर्ष कर रही थी। सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा उसमें होगा जाना-पहचाना गुंडा।

सभा में कोरोना टीका जल्द से जल्द लगवाने का अनुरोध किया CM Yogi Said

सगड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में सभी को जल्द से जल्द कोरोना का टीका लगाने पर जोर दिया। कहा कि जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगाया वे जल्द से जल्द टीका लगवा लें। सरकार की ओर से लगातार फ्री में लोगों को कोरोना का टीका लगवाया जा रहा है। सभी सरकारी केंद्रों पर टीके की व्यवस्था और व्यापक स्तर पर कर दिया गया।
कोरोना काल में प्रधानमंत्री देश के लोगों का हालचाल ले रहे थे। मैं प्रदेश में लोगों के हालचाल ले रहा था। आजमगढ़ में तीन बार मैं कोरोना काल के वक्त आया था। हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज में जाकर हालचाल लिया।


सपा सरकार अराजकता की पर्याय बन गई थी CM Yogi Said

आजमगढ़ के नौजवान बाहर जाते थे। कोई धर्मशाला, होटल में कमरा नहीं देता था। इस दौरान भाजपा के कार्यकतार्ओं ने सभी सेवा की। सपा सरकार के लोग सत्ता में आने के बाद जिस तरीके की तबाही मचाए थे। दलितों की जमीन पर कब्जा करते थे।

व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर कब्जा करते थे। जिस तरीके की अराजकता इन्होंने पैदा की थी। सपा सरकार के वक्त अराजकता ही उसका पर्याय बन गया था। देश के अंदर एक नारा चला था। जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो उसको अंदर बैठा जाना पहचाना गुंडा। ये नारा चल पड़ा था।

सपा सरकार में गुंडागर्दी को याद करिए CM Yogi Said

सीएम योगी ने कहा कि गुंडागर्दी की याद करिए, जब सपा सरकार के समय आजम खान मंत्री थे, उस समय रामपुर में दलितों को उजाड़ा जा रहा था। तब सपा अत्याचार करा रही थी, बसपा और कांग्रेस मौन थे। कुछ लोगों ने बाबा साहेब के नाम पर राजनीति तो की, लेकिन जब भी गरीबों और दलितों पर अत्याचार होता था।

मुृख्यमंत्री जनपदवासियों को 198 करोड़ रुपये की कुल 69 परियोजनाओं की सौगात दिए। इसमें 11388.73 लाख रुपये की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण और 8469.29 लाख रुपये की 40 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

Read More: CM Yogi Gifted 27 Projects to Chandauli: चंदौली को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 30 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, विपक्ष पर साधा निशाना

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago