Categories: राजनीति

Congress Launch UP Youth Manifesto : कांग्रेस का युवाओं के लिए यूथ मेनिफेस्टो, भर्ती विधान में 20 लाख नौकरियों का वादा

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Congress Launch UP Youth Manifesto : कांग्रेस ने युवाओं के लिए अलग से घोषण पत्र भर्ती विधान जारी किया है। राहुल गांधी और प्रियंका ने शुक्रवार को भर्ती विधान जारी किया। कांग्रेस चुनाव में महिलाओं और युवाओं पर फोकस कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवा घोषणा पत्र जारी कर रही है। (Congress Launch UP Youth Manifesto)

सोच ये है कि यूपी के युवाओं के भविष्य के लिए खोखले शब्द नहीं, किस तरह हम आपको रोजगार दिलाएंगे। इस घोषणा पत्र में हमने यही लिखा है। ये घोषणा पत्र बनाने के लिए पार्टी ने यूपी के युवाओं से बात की है और उनकी आकाक्षांओं को इसमें डाला है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम देश के युवाओं को सालाना दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन जो हो रहा है वह आप जानते हैं।

युवाओं से बात करके बनाया घोषणा पत्र (Congress Launch UP Youth Manifesto)

प्रियंका गांधी ने कहा कि ये यूपी के युवाओं से बात करके बनाया गया घोषणा पत्र है। इसके लिए हमारी टीम ने पूरे प्रदेश के युवाओं से बात की। इसे भर्ती विधान कहा गया है। क्योंकि सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हम 20 लाख लोगों को नौकरियां देंगे। (Congress Launch UP Youth Manifesto)

उन्होंने कहा कि युवाओं का उत्साह टूट गया है। हम युवाओं को भरोसा देना चाहते हैं कि हम कैसे उनका भरोसा बहाल करेंगे, कैसे रोजगार देने में उनकी मदद करेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस भर्ती विधान में पांच सेक्शन हैं, जिनमें युवाओं की अलग अलग समस्याओं पर फोकस किया गया है।

परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा (Congress Launch UP Youth Manifesto)

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि एक परीक्षा कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे। (Congress Launch UP Youth Manifesto)

उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा, जिसमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा।

(Congress Launch UP Youth Manifesto)

Also Read : Who is Chandrashekhar Azad : जानें कौन हैं चंद्रशेखर आजाद, योगी के खिलाफ लड़ने का किया है एलान

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago