होम / Congress will Conduct Mahila March : लखनऊ में महिला मार्च निकालेगी कांग्रेस, प्रियंका के साथ जुटेंगी फिल्मी हस्तियां

Congress will Conduct Mahila March : लखनऊ में महिला मार्च निकालेगी कांग्रेस, प्रियंका के साथ जुटेंगी फिल्मी हस्तियां

• LAST UPDATED : March 7, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Congress will Conduct Mahila March : कांग्रेस 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी में महिला मार्च का आयोजन करेगी। इस मार्च का नेतृत्व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी। प्रेस वार्ता में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ उनकी पार्टी के लिए सिर्फ चुनावी नारा नहीं, बल्कि देश में नारी को सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया आंदोलन है।

कांग्रेस की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि होंगी शामिल (Congress will Conduct Mahila March)

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस अभियान में पूरे देश से कांग्रेस पार्टी की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि शामिल होंगी। 8 मार्च को दिन में 12 बजे से शुरू होने वाला यह मार्च बेगम हजरत महल चौराहे से ऊदा देवी चौराहा होते हुए जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास खत्म होगा। इस मार्च में महिला डॉक्टर, शिक्षिका, खेल और सिने जगत से जुड़ी महिलाएं भी शामिल होंगी।

(Congress will Conduct Mahila March)

Also Read : UP Assembly Election 2022 Polling Phase 7 Voting : यूपी में आखिरी व सातवें चरण का वोटिंग जारी, सपा ने लगाए ईवीएम में खराबी के आरोप

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox