Categories: राजनीति

Congress will Issue Manifesto for UP Elections : कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र, महिलाओं-किसानों पर प्रियंका का फोकस

इंडिया न्यूज, लखनऊ/नई दिल्ली।

Congress will Issue Manifesto for UP Elections : कांग्रेस (Congress)  नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और यूपी प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दिल्ली में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। इस घोषणा पत्र में महिलाओं और किसानों पर खास फोकस किए जाने के आसार हैं। साथ ही पार्टी युवाओं को रोजगार, परीक्षा शुल्क और भर्तियों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर अपना दृष्टिकोष पेश करेगी। (Congress will Issue Manifesto for UP Elections)

वहीं यूपी में कांग्रेस महिलाओं और युवाओं पर फोकस कर रही है और उसने राज्य में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का वादा किया है। राज्य में हो रहे चुनाव के लिए केवल आरएलडी की तरफ से घोषणा पत्र जारी किया गया है। वहीं अब कांग्रेस आज युवाओं के लिए युवा घोषणा पत्र जारी कर रही है। राज्य में कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार युवा और महिलाओं के मुद्दे को उठा रही है।

राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी को साहिबाबाद से टिकट (Congress will Issue Manifesto for UP Elections)

कांग्रेस ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लिए अपने 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें प्रियंका गांधी ने अपने वादे के मुताबिक 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए हैं। कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 16 महिलाओं को टिकट दिए हैं। इसमें पार्टी के दिवंगत नेता राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी को साहिबाबाद सीट के लिए मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि राजीव त्यागी की टीवी डिबेट में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। (Congress will Issue Manifesto for UP Elections)

कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में महिलाओं और मुस्लिमों पर दांव खेला है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में सामान्य वर्ग से 12, मुस्लिम वर्ग से 9, ओबीसी से 12, एससी वर्ग से 7 और सिख समुदाय से एक उम्मीदवार को टिकट दिया है। इसमें 16 महिलाएं भी शामिल हैं। कांग्रेस ने किसान आंदोलन में सक्रिय पूनम पंडित को भी टिकट दिया है।

(Congress will Issue Manifesto for UP Elections)

Also Read : Who is Chandrashekhar Azad : जानें कौन हैं चंद्रशेखर आजाद, योगी के खिलाफ लड़ने का किया है एलान

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago