होम / Controversy: राहुल को राम बताने पर घमासान, जितेंद्रानंद सरस्वती और राम मंदिर के महंत सतेंद्र दास ने दिया बड़ा बयान

Controversy: राहुल को राम बताने पर घमासान, जितेंद्रानंद सरस्वती और राम मंदिर के महंत सतेंद्र दास ने दिया बड़ा बयान

• LAST UPDATED : December 27, 2022

Controversy

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। सलमान खुर्शीद के बयान पर बवाल शुरू हो गया है। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती और अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सलमान खुर्शीद के बयान की निंदा की है। सतेंद्र दास ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भगवान राम नहीं हो सकता, न ही भरत हो सकता। कभी भी राहुल गांधी की तुलना राम से नहीं की जा सकती…उन्होंने(सलमान खुर्शीद) जो कहा हम उसकी निंदा करते हैं। दरसअल, सलमान खुर्शीद ने सोमवार को मुरादाबाद में राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी। कांग्रेस पार्टी को भरत बताया था।

सलमान खुर्शीद को बताया चरण चाटने वाला
अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि देश का सनातनी हिन्दू समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा कि किसी घोर अय्याश, चरित्रहीन व्यक्ति और वर्ण संकर परिवार की तुलना भवन राम से की जाए। उन्होंने सलमान खुर्शीद को भी खरी-खरी सुनाई और उन्हें चमचागिरी और चरण चाटने वाला बताया।

स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि सलमान खुर्शीद द्वारा राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने का अखिल भारतीय संत समिति घोर आपत्ति व्यक्त करती है। मैं सलमान जी से पूछना चाहूंगा कि वो क्या राहुल जी की तुलना पैगम्बर साहब से कर सकते हैं। या अन्य महापुरषों से कर सकते हैं, नहीं कर सकते हैं। यह कांग्रेस क्यों भूल जाती है कि भगवान राम की तुलना करते समय कि, राम सेतु मिथक है। रामायण मिथक है। राम काल्पनिक पुरुष थे और ये उपन्यास की कहानी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहीं नहीं रुकी उसने हर जतन किये कि राम जन्मभूमि पर फैसला न आने पाए। फैसला आने के बाद वहां भव्य मंदिर का निर्माण न होने पाए। इसके लिए कौन से कुत्सित प्रयास कांग्रेस के पापियों ने नहीं किया है। चमचागिरी, चरण चाटना ये तुम्हारी क्रिया हो सकती है। ये देश का सनातनी हिन्दू समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा कि किसी घोर अय्याश, चरित्रहीन व्यक्ति और वर्णसंकर परिवार की तुलना भवन राम से की जाए।

सतेंद्र दास बोले- कोई भी शख्स राम नहीं हो सकता
राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने अयोध्या में राहुल गांधी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, कोई भी व्यक्ति भगवान राम नहीं हो सकता, न ही भरत हो सकता है। कभी भी राहुल गांधी की तुलना राम से नहीं की जा सकती। सलमान खुर्शीद ने जो कहा है, हम उसकी निंदा करते हैं।

सलमान खुर्शीद ने क्या कहा था?
सलमान खुर्शीद ने कहा था कि वो(राहुल गांधी) अलौकिक हैं। हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वह टी-शर्ट पहनकर (भारत जोड़ो यात्रा के लिए) निकल रहे हैं। वह एक योगी की तरह तपस्या कर रहे हैं। भगवान राम की ‘खड़ाऊं’ बहुत दूर तक जाती हैं। सलमान ने ये बयान मुरादाबाद में दिया था।

यह भी पढ़ें: सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को बताया भगवान राम, कांग्रेसियों को बताया भरत

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox