Categories: राजनीति

Deputy CM Given A Gift To Firozabad : फिरोजाबाद को डिप्टी सीएम ने दी 600 करोड़ की सौगात

इंडिया न्यूज, आगरा:

Deputy CM Given A Gift To Firozabad यूपी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फिरोजाबाद जनपद को 600 करोड़ रुपये से अधिक की सौगातें दी हैं। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलायांस किया। इस धनराशि से जिले में कई बड़े विकास कार्य होंगे। फिरोजाबाद को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने बढ़त हासिल की थी।

बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास किया Deputy CM Given A Gift To Firozabad

फिरोजाबाद में गुरुवार दोपहर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा से पहले 661 करोड़ की परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा आज खुशी की बात है कि 143 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। 661 करोड़ के अलावा 925 करोड़ की परियोजनाएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं।

टूंडला रेलवे स्टेशन से17 किमी सड़क चौड़ीकरण, मक्खनपुर खैरगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण, फतेहाबाद फिरोजाबाद मार्ग, नगला भाऊ के बच्चू बाबा रोड निर्माण की घोषणा करता हूं, ये काम 125 करोड़ के हैं। देश प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। इससे लूटने वालों के चेहरे की हवाइयां उड़ी हैं।

भाजपा के सुशासन से विपक्षी हैरान हैं Deputy CM Given A Gift To Firozabad

उन्होंने कहा कि भाजपा के सुशासन से विपक्षी हैरान हैं। सपा की गुंडा सरकार और भाजपा की सरकार का अंतर जनता जान रही हैं। यदि आपने 2017 में मौका नहीं दिया होता तो सपा का गुण्डाराज चल रहा होता। डिप्टी सीएम बोले हम विकास करते हैं। 2014 में मोदी सरकार बनी है तब से अब तक मोदी जी ने कभी छुट्टी ली है क्या। हर गरीब की किस्मत बदलने वाला नेता मोदी है। किसानों को एक साल में छह हजार रुपया पहुंचाने वाला नेता मिला है। यदि भ्रष्टाचारियों को मौका दिया होता तो लूट होती। आप सब के आशीर्वाद से गरीबों के घरों में खुशहाली आई है।

जनता जागती है तो कमल खिलता है Deputy CM Given A Gift To Firozabad

सुहागनगरी को लोग बदनाम करते थे। एक समय ऐसा था कि सपा बसपा अकेले अकेले लड़ते थे। 2019 में बसपा सपा रालोद सब मिलकर लड़े थे। तब 51 फीसद वोट मिले थे। जैसे 2017 के विधानसभा चुनाव में हम 325 सीटें जीते थे। हम 2022 में उससे बड़ी विजय पाएंगे। सड़क पर गुंडे माफिया दिखने से काम बनने वाला नहीं है, अखिलेश जी। जब जनता जागती है तो कमल खिलता है। उन्?होंने कहा कि सौ में साठ हमारा है, बाकी में बंटवारा है।

साथ दिया तो राम मंदिर बन रहा है। Deputy CM Given A Gift To Firozabad

जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी का साथ दिया तो राम मंदिर बन रहा है। एक्सप्रेस वे बन रहा है। सब जगह काम हो रहा है। सबसे अपील करता हूँ कि 2022 में फिरोजाबाद में सभी सीटें जीतना है। जनता का समर्थन हो तो भाजपा 403 सीटें जीतने की क्षमता है। उप्र के चुनाव के बाद कई नेता विदेश चले जाएंगे। हमारे नेता छुट्टी नहीं लेते। आपदा के काल में भी साथ रहते हैं। योगी जी अंत्योदय कार्ड धारकों को दाल तेल और नमक भी पहुंचा रहे हैं।

Also Read : Nawab Family Of Rampur : रामपुर के नवाब खानदान की 26 सौ करोड़ की संपत्ति का हुआ बंटवारा

Connect With Us: Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago