Categories: राजनीति

Dimple Yadav: कन्नौज लोकसभा सीट से दो बार रह चुकी हैं सांसद, 2019 में मिली था हार, जानें राजनीति में कब हुई थी एंट्री

रिपोर्ट- ऋषभ शुक्ला, लखनऊ 

Dimple Yadav

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन के बाद से मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई थी। लगातार इस बात पर चर्चा चल रही थी इस सीट पर सपा किसको अपना प्रत्याशी बनाएगी। सपा ने गुरुवार को डिंपल यादव को मैनपुरी से उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से अपना कैंडिडेट बनाया है। हालांकि काफी पहले डिंपल यादव राजनीति में एंट्री कर चुकी हैं।

डिंपल 2012 में बनी थीं सांसद
डिंपल यादव यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी हैं। डिंपल यादव दो बार कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुकी हैं। डिंपल यादव पहली 2012 में कन्नौज सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज कर सांसद बनी थीं। इसके बाद 2014 की मोदी लहर में भी उन्होंने अपनी सीट बचाई और कन्नौज से दूसरी बार सांसद चुनी गईं।

2019 में करना पड़ा था हार का सामना
लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बड़ा झटका लगा, तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि डिंपल यादव की ये दूसरी हार थी, इससे पहले 2009 में भी उन्होंने फिरोजाबाद से चुनाव लड़ा था। तब उन्हें कांग्रेस नेता राज बब्बर ने हराया था। लेकिन 2012 के लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव कन्नौज से निर्विरोध सांसद बनीं थीं।

सपा ने ट्वीट कर दी जानकारी
इस बार उपचुनाव में मैनपुरी सीट से अपने उम्मीदवार का एलान करते हुए सपा ने ट्वीट कर लिखा, “समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी उपचुनाव – 2022 हेतु डिंपल यादव पूर्व सांसद को प्रत्याशी घोषित किया गया है। ” इस संबंध में पार्टी कार्यालय द्वारा जारी चिट्ठी भी जारी कर दी गई है. उसपर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का हस्ताक्षर है।

बता दें कि इस सीट पर 10 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं 17 नवंबर तक नामांकन होगा। जबकि 21 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद पांच दिसंबर को वोटिंग और आठ दिसंबर को कोउंटिंग होगी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: चोरों ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, पुलिस चौकी में घुसकर गायब की पिस्टल, कारतूस और वर्दी – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

Ashish Mishra

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago