Dinesh Sharma: राज्यसभा उपचुनाव के लिए यूपी के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय

India News (इंडिया न्यूज़),Dinesh Sharma: उत्तर प्रदेश में एक सीट के लिए हो रहे राज्यसभा उपचुनाव के लिए आज(मंगलवार) भाजपा प्रत्याशी व पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया।

उपचुनाव में डॉ दिनेश शर्मा का निर्वाचन तय

लखनऊ में आज राज्यसभा उपचुनाव के लिए यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के नामांकन दाखिल करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अन्य नेताओं के साथ राज्य विधानसभा पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। उपचुनाव में डॉ दिनेश शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन तय है।

उनका कार्यकाल 30 जनवरी, 2027 तक का ही

बता दें कि डॉ. दिनेश शर्मा मौजूदा समय में विधान परिषद के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 30 जनवरी, 2027 तक का ही है। इसके साथ ही राज्यसभा की यह सीट बीते जून में भाजपा सांसद हरद्वार दुबे के निधन से खाली हुई थी।
वहीं, पेशे से शिक्षक डॉ. शर्मा लखनऊ से दो बार मेयर रह चुके हैं। व एक बार उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हालांकि, योगी सरकार 2.0 में उन्हें कैबिनेट में स्थान नहीं दिया गया।

केंद्रीय नेतृत्व का निर्देश मायने रखता- दिनेश शर्मा

यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता दिनेश शर्मा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पर बात की। इसके साथ ही वे कहते हैं, ”मेरी पार्टी के एक कार्यकर्ता के तौर पर, मेरी पार्टी जो भी जिम्मेदारियां सौंपेगी, मैं उसे निभाऊंगा…पार्टी कार्यकर्ता के लिए पद कभी मायने नहीं रखता, केंद्रीय नेतृत्व का निर्देश मायने रखता है।”

Also Read: Mahoba News: सड़क पर उतरे वकीलों का प्रदर्शन, तीन दिन न्यायिक कार्य से विरत रहकर जताया आक्रोश

 

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago