होम / Dowry Case: 15 लाख की कार नहीं मिली तो 15 दिन पहले आई बहू की ससुराल वालों ने की हत्या

Dowry Case: 15 लाख की कार नहीं मिली तो 15 दिन पहले आई बहू की ससुराल वालों ने की हत्या

• LAST UPDATED : July 30, 2024

 India News UP (इंडिया न्यूज़), Dowry Case: यूपी के फिरोजाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर एक नवविवाहित महिला को काफी बेरहमी से उसके ससुराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने 15 दिन पहले आई नई बहु को जान से मार डाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची। मायके वालों से बात करने के बाद इस बात का पता चला कि ससुराल वाले शादी के अगले दिन से ही कार की डिमांड कर रहे थे जिसे पूरा करना लड़की के घर वालों के लिए असंभव था।

Read More: Yogi Govt: यूपी में बेसमेंट को लेकर निरक्षण जारी, खास टीम गठित

जानें पूरा मामला

लड़की का शव उसके ससुराल से बरामद किया गया जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक यह हादसा रामगढ़ के भीकमपुर का बताया गया है। नए जोड़े की शादी 14 जुलाई 2024 को हुई थी। सुसराल वाले लगातर कार की मांग कर रहे थे और मांग पूरी न होने पर मायके फोन कर के कहा गया की अपनी लड़की को ले जाओ नहीं तो मारी जाएगी, इसके बाद दूसरे फोन आने पर मौत की खबर मिली। पीड़ित पिता ने 6 लोगों के खिलाफ दहेज पर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार को यह आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Read More: Love Jihad News: UP में लव जिहाद पर अब मिलेगी दोगुनी सजा, जानिए पूरी खबर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox