Categories: राजनीति

Female Candidates in Kanpur: कानपुर में 10 विधानसभा में कांग्रेस की 17 महिला दावेदार, कैंट से किसी ने नहीं किया दावा

इंडिया न्यूज, कानपुर:
Female Candidates in Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर की 10 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस की 17 महिला दावेदार सामने आई हैं लेकिन अभी तक कैंट विधानसभा से किसी भी महिला ने दावा नहीं किया है। 10 विधानसभा सीटों में से 3 विधानसभाओं में सिर्फ 1-1 महिलाएं सामने आईं हैं। अगर कांग्रेस ने अपना वादा निभाया, तो 4 विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवार मैदान में होंगी। इस बार कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का वादा किया है।

कांग्रेस ने जिले को 3 हिस्सों में बांटा Female Candidates in Kanpur

कांग्रेस ने कानपुर महानगर को 3 हिस्से, जिनमें कानपुर उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण में बांटा है। यहां 10 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 2 आरक्षित हैं। 5 विधानसभाएं कानपुर ग्रामीण जिले में आती हैं और यहां से कुल 46 दावेदार हैं, जिनमें से 11 महिला उम्मीदवार हैं। उत्तर और दक्षिण में यह संख्या इकाई तक ही सिमट कर रह गई है। कैंट विधानसभा में किसी ने दावा ही नहीं किया है, क्योंकि यहां पर वर्तमान विधायक कांग्रेस से है।

तीनों क्षेत्रों से महिला उम्मीदवार Female Candidates in Kanpur

कानपुर उत्तर में 3 विधानसभा हैं, जिनमें से आर्यनगर, सीसामऊ और कैंट विधानसभा है। आर्यनगर विधानसभा से निशा जैन दरयाबादी ने आवेदन किया है, जो पूर्व विधायक संजीव दरयाबादी की पत्नी हैं। सीसामऊ से सरिता सेंगर और रहनुमा सिद्दकी दावेदार हैं।

कानपुर दक्षिण में 2 विधानसभाएं हैं, पहली गोविंदनगर और दूसरी किदवई नगर। किदवईनगर से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला की भाभी मधु शुक्ला ने दावा पेश किया है। गोविंदनगर से प्रतिभा अटल पाल और करिश्मा ठाकुर दावेदार हैं।

कानपुर ग्रामीण में 5 विधानसभा आती हैं। कल्यानपुर विधानसभा से हेलना सिंह, ममता तिवारी और सुमन तिवारी, बिठूर से ऋतु सिंह सचान और अलका पाल, महाराजपुर विधानसभा से मालती सिंह, पारुल कुशवाह और मीना मिश्रा, घाटमपुर सुरक्षित सीट से भारती देवी पासी एकमात्र महिला दावेदार, बिल्हौर से ऊषारानी और रीता कठेरिया ने दावा किया है।

Read More: Seven Lakh Cash and Jewelery Loot : दिनदहाड़े सर्राफा कर्मचारी को मारी गोली, सात लाख नकदी व जेवरात लुटे

Connect With Us : Twitter Facebook

Vaibhav Shukla

Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago