Categories: राजनीति

UP Assembly Election 2022 Polling Phase 7 Voting : चंदौली में साइकिल निशान वाले बटन पर डाला फेवीक्विक

इंडिया न्यूज, जौनपुर:

 

UP Assembly Election 2022 Polling Phase 7 Voting : उत्तर प्रदेश में सोमवार को सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। चंदौली में एक बूथ पर साइकिल निशान वाले बटन पर किसी ने फेवीक्विक डाल दिया, जिससे मतदान कुछ देर तक बाधित रहा। सपा ने ट्विटर के जरिए इसकी शिकायत की। वहीं चंदौली पुलिस की ओर से बताया कि मतदान दोबारा शुरू हो गया है। (UP Assembly Election 2022 Polling Phase 7 Voting)

पार्टी ने चुनाव आयोग को किया ट्वीट (UP Assembly Election 2022 Polling Phase 7 Voting)

सपा की ओर से बताया गया, चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा-380 के बूथ संख्या 137 प्राथमिक विद्यालय करवत, दुल्हीपुर में साइकिल के निशान वाले बटन पर किसी ने फेवीक्विक लगा दिया है मतदान कार्य पूरी तरह बाधित है चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान लें। पार्टी ने ट्वीट में चुनाव आयोग के अलावा डीएम चंदौली और चंदौली पुलिस को भी टैग किया था।

समस्या का समाधान तत्काल करा दिया (UP Assembly Election 2022 Polling Phase 7 Voting)

वहीं, ट्वीट का जवाबह देते हुए चंदौली पुलिस ने कहा, संबंधित अधिकारी द्वारा समस्या का समाधान तत्काल करा दिया गया था, मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित है। इससे पहले चौथे चरण की वोटिंग के दौरान लखीमपुर खीरी में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। लखीमपुर खीरी की सदर सीट के कादीपुरसानी गांव में किसी शरारती शख्‍स ने ईवीएम में फेवीक्विक डाल दिया था।

(UP Assembly Election 2022 Polling Phase 7 Voting)

Read More : Bhojpuri Singer Indecent Remark on CM Yogi : भोजपुरी गायक ने की सीएम योगी अभद्र टिप्पणी, साइबर सेल ने शुरू की जांच

Also Read : UP Assembly Election 2022 Polling Phase 7 Voting : यूपी में आखिरी व सातवें चरण का वोटिंग जारी, सपा ने लगाए ईवीएम में खराबी के आरोप

Connect With Us : Twitter Facebook

Rahul Pandey

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago