Categories: राजनीति

Firing On Owaisi Car : ओवैसी की कार पर फायरिंग, आरोपी शुभम सहारनपुर का, गांव के लोग उसके आरोपों को जानकार हुए हैरान, आरोपी के माता पिता की हो चुकी है मृत्यु, आरोपी पर नहीं कोई केस

इंडिया न्यूज, सहारनपुर:

Firing On Owaisi Car राजनीतिक संगठन मजलिस-ए-इत्तेहदुल मुस्लिम (एआइएमआइएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गिरफ्तार आरोपितों में से एक आरोपित शुभम सहारनपुर के नकुड़ थानाक्षेत्र के गांव सांपला बेगमपुर का रहने वाला है।
पुलिस ने उसके गांव की डिटेल खंगाली तब सामने आया कि आरोपी के माता पिता की मृत्यु हो चुकी है और उस पर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है।

वीरवार ओवैसी की कार पर हुआ था फायर Firing On Owaisi Car

हापुड़ जनपद के पिलखुवा में नेशनल हाइवे-9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा के समीप गुरुवार करीब पांच बजे औवेसी की कार पर दो युवकों ने हमला कर दिया था। कई राउंड गोली चलाने के बाद आरोपित फरार हो गए थे। अपने हथियार भी मौके पर छोड़ गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने कैमरों की मदद से गौतमबुद्धनगर निवासी सचिन और सहारनपुर के नकुड़ थानाक्षेत्र के गांव सांपला बेगमपुर निवासी शुभम पुत्र स्व. प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया था।

शुभम का नहीं है आपराधिक रिकार्ड Firing On Owaisi Car

शुभम के बारे में हापुड़ पुलिस ने सहारनपुर पुलिस से संपर्क किया उसका अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की। सहारनपुर के एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि शुभम का कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है। उसके केवल एक बहन है। जिसकी शादी एनसीआर क्षेत्र में कई साल पहले हो गई थी। शुभम के माता पिता का भी देहांत हो चुका है। उसके घर में उसके एक चाचा रहते हैं। घर में कोई महिला न होने के कारण चाचा खुद ही खाना बनाते हैं।

Also Read : Slogans Of Pakistan In Rally Of SP Candidate: सपा प्रत्याशी मनींद्र शुक्ला का पाकिस्तान प्रेम हुआ उजागर, रैली में ‘पाकिस्तान बनना है, साईकिल का बटन दबाना है’ के लगे नारे

Connect With Us: Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago