Former CM Akhilesh will fill his Stronghold : आज अपने गढ़ में हुंकार भरेंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, मैनपुरी से एटा तक निकालेंगे समाजवादी विजय यात्रा

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Former CM Akhilesh will fill his Stronghold : उत्तर प्रदेश में होंने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। जहां समाजवादी पार्टी की 8वें चरण की विजय यात्रा रथ मंगलवार को मैनपुरी से शुरू होगी। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव क्रिश्चियन मैदान में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। (Former CM Akhilesh will fill his Stronghold)

वहीं, रैली के बाद पूर्व सीएम विजय रथ पर सवार होकर एटा के लिए प्रस्थान करेंगे। दरअसल, सपा की विजय यात्रा आज मैनपुरी पहुंच रही है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दोपहर 11 बजे सपा अध्यक्ष मैदान में पहुंचेंगे। यहां मंच से जिले की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान लगभग 10 हजार लोगों के मैदान में पहुंचने का टारगेट तय किया गया है। ऐसे में जनसभा को लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है

बैनरों से पाट दिया सपा ने क्रिश्चियन मैदान (Former CM Akhilesh will fill his Stronghold)

क्रिश्चियन मैदान को सपा के बैनरों और होर्डिंग से पाट दिया है। जनसभा के प्रभारी एमएलसी आनंद भदौरिया, सुनील साजन और राजेश यादव ने पदाधिकारियों के साथ जनसभा की तैयारियों की बैठक कर जायजा लिया। जनसभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मैनपुरी जिले में गांव अंजनी, महादेवा, कुरावली, खिरिया पीपल में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। (Former CM Akhilesh will fill his Stronghold)

वहीं, काफी लंबे समय के बाद सपा के कार्यक्रम में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के फोटो सपा नेताओं ने अपने होर्डिंग में लगाए हैं। वहीं, प्रसपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है। साथ ही बताया कि सपा में प्रसपा के नेताओं को सम्मान के साथ ही टिकट भी मिलेगी।

सैनिक पड़ाव में रैली कर जनता को देंगे चुनावी मैसेज (Former CM Akhilesh will fill his Stronghold)

गौरतलब है कि सपा की विजय यात्रा एटा शहर के सैनिक पड़ाव में मंगलवार को होगी, जिसमें सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं, इसी मैदान पर 12 दिसंबर को बीजेपी ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया था, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी ने सीधे-सीधे सपा को ललकारा था। (Former CM Akhilesh will fill his Stronghold)

इसके अलवा अब बारी सपा की है, इसके चलते सपा समर्थकों को इस दिन का ही इंतजार है कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी को किस तरह घेरते हैं।

(Former CM Akhilesh will fill his Stronghold)

Also Read : BJP Leader Ram Iqbal Singh Reached SP : सपा में पहुंचे भाजपा नेता राम इकबाल सिंह, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago