होम / Former SP MLA Said : सपा के पूर्व विधायक ने कहा कि बदले की भावना से काम कर रही भाजपा सरकार

Former SP MLA Said : सपा के पूर्व विधायक ने कहा कि बदले की भावना से काम कर रही भाजपा सरकार

• LAST UPDATED : December 10, 2021

सपा के पूर्व विधायक ने कहा कि बदले की भावना से काम कर रही भाजपा सरकार
इंडिया न्यूज, मुरादाबाद:  Former SP MLA Saidरामपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। चार साल में प्रदेश सरकार ने महंगाई बेतहाशा बढ़ा दी है। विकास कार्य रुके हुए हैं। जनता बदलाव चाहती है।


700 किसानों की जान चली गई Former SP MLA Said

पूर्व विधायक ग्राम सईद नगर में सपा कार्यकतार्ओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकारों ने किसानों का उत्पीड़न किया है। मजबूर होकर किसान को धरना-प्रदर्शन करना पड़ा, तब जाकर सरकार ने तीनों काले कानूनों को वापस लिया। इस दौरान 700 से अधिक किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

किसानों की फसल का दाम नहीं मिल रहा Former SP MLA Said

वहीं प्रदेश में खाद के लिए किसानों को लाइनों में लगना पड़ रहा है। किसानों की फसल का दाम भी सही से नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार बदले की भावना से काम करती है। इस दौरान सभासद इकरार हुसैन, फैसल अली खां जीशान रजा खां,शहनबाज सुल्तान,शारिक खान,शरीफ मास्टर, नन्हे मियां,केसरी लाल लोधी ,कान्ति प्रसाद लोधी ,रघुबीर लोधी सिह,तेजपाल लोधी ,सत्यपाल लोधी आदि मौजूद रहे।

Also Read : Lakhimpur Kheri case accused Ashish Mishra : लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत पर सुनवाई अब 6 को

Connect With Us: Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox