Categories: राजनीति

Gola Gokarannath By Election: शाम 5 बजे तक 55.68 फीसदी वोटिंग, सपा ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Gola Gokarannath By Election

इंडिया न्यूज, लखीमपुर खीरी (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश में गुरुवार को लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव हुआ। शाम 5 बजे तक यहां 55.68 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि अंतिम वोटिंग प्रतिशत आना बाकी है। इस विधानसभा सीट से भाजपा से अमन गिरि बीजेपी और विनय तिवारी सपा से मैदान में हैं। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

समाजवादी पार्टी एक के बाद एक ट्वीट कर बीजेपी पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगा रही है। सपा ने ट्वीट कर लिखा, ‘मोहम्मदी से BJP विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह गोला विधानसभा चुनाव के दौरान किस हैसियत से बूथ स्थल तक जाकर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे? यह सरासर गाइडलाइंस का उल्लंघन है और उसके लिए तत्काल इनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए. चुनाव आयोग की इसी कार्यशैली से सवाल उपजते हैं!

अरविंद गिरी के सामने लंबे अंतर से हारे थे विनय तिवारी

भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि के पिता अरविंद गिरि ने सपा से सियासत शुरू की थी। 1996, 2002 और 2007 में सपा के टिकट पर विधायक बने थे, लेकिन 2017 और 2022 में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। मगर, इस बार उपचुनाव में भाजपा ने अरविंद गिरी के पुत्र अमन गिरी को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर कुछ महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा प्रत्याशी के बीच था। भाजपा विधायक अरविंद गिरी को 126534 वोट मिले थे, जबकि सपा के विनय तिवारी को 97240 मत मिले।

गोला उपचुनाव की बड़ी बातें

  • गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव में कुल सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
  • सभी की निगाहें भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि और सपा प्रत्याशी विनय तिवारी पर हैं।
  • गोला उपचुनाव में कुल 3,91,426 मतदाता वोटिंग करेंगे। इनमें 2,06520 पुरुष, 1,84,881 महिला मतदाता और 25 अन्य मतदाता शामिल हैं।
  • यहां पिछड़ी जातियां करीब 1.46 लाख हैं, जबकि दलित 1.27 लाख और मुस्लिम 75 हजार हैं।

यह भी पढ़ें: सरकारी अस्पताल की फर्श पर पड़ा रहा खून से लथपथ मरीज, आसपास टहलते रहे कुत्ते,Video वायरल

ह भी पढ़ें: ‘तेरे बिना मरजावां’… Instagram पर लिखा आखिरी संदेश, प्रेमी ने प्रेमिका की गली में ली आखिरी सांसे

यह भी पढ़ें: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, परिजन बोले- किसी ने पानी तक नहीं दिया

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago