Categories: राजनीति

Gola Gokarannath Bypoll Result: उपचुनाव में सपा की करारी हार, भाजपा ने दर्ज की बड़ी जीत

Gola Gokarannath Bypoll Result

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखीमपुर खीरी: गोला विधान सभा उपचुनाव की मतगणना राजापुर मंडी परिसर में हुई। गोला के रण में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। वहीं सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। गोला गोकर्णनाथ विधनासभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा प्रत्याशी को करीब 38 हजार वोटों से हराया है।

28वें राउंड की काउंटिंग के बाद सपा प्रत्याशी को मिले 78,564 वोट
गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में 28वें राउंड की काउंटिंग के बाद समाजवादी पार्टी प्रत्याशी विनय तिवारी को 78,564 वोट मिले हैं। गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में 28वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरी को 1,10,592 वोट मिले हैं।

1996 से 2012 तक रहा सपा का दबदबा
इसके बाद अरविंद गिरी ने सपा के टिकट पर यहां से 1996, 2002 और 2007 में जीत हासिल की। 2012 में सपा के विनय तिवारी यहां से जीते। इसके बाद अरविंद गिरी भाजपा से चुनाव मैदान में उतरे 2017 और 2022 में जीते। अरविंद गिरी का इस साल सितंबर में निधन हो गया था, जिसके बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव में अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी भाजपा से तो विनय तिवारी सपा से कैंडिडेट हैं।

भाजपा-सपा समेत सात प्रत्याशी मैदान में
भाजपा ने पांच बार के विधायक रहे दिवंगत अरविंद गिरि के पुत्र अमन गिरी को मैदान में उतारा तो वहीं सपा ने 2012 में सपा को गोला की पहली जीत दिलाने वाले पूर्व विधायक विनय तिवारी पर दांव लगाया है। इसके अलावा सर्वहारा विकास पार्टी से बलवीर कश्यप, निर्दलीय अमन भैया, अरविंद कुमार, प्रवेंद्र प्रताप सिंह, मंजू रावत सहित पांच अन्य उम्मीदवारों की भी किस्मत का आज फैसला होगा।

यह भी पढ़ें- UP News: ‘योगी सरकार ने किसानों को ऐसे दिया धोखा’, अखिलेश ने उठाए सवाल – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

Ashish Mishra

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago