होम / Governor Anandiben Patel: 4 दिन बाद राज्यपाल आनंदीबेन का कार्यलय होगा समाप्त, जानें अब तक का सफर

Governor Anandiben Patel: 4 दिन बाद राज्यपाल आनंदीबेन का कार्यलय होगा समाप्त, जानें अब तक का सफर

• LAST UPDATED : July 25, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Governor Anandiben Patel: राजयपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल चार दिनों बाद समाप्त होने वाला है। बता दें कि उन्होंने 29 जुलाई 2019 को उन्होंने कार्यभार संभाला था और अब वह समय आ गया है जब यह सवाल उठ रहा है कि अगला राज्यपाल कौन होगा या फिर आनंदीबेन पटेल एक बार फिर इतिहास रचेंगी। इस विषय में निरंतर चर्चाएँ हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक आनंदीबेन पटेल इससे पहले छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की राज्यपाल के रूप में भी कार्यरत रही हैं। इसके अलावा आनंदीबेन ने 22 मई 2014 से 7 अगस्त 2016 तक गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया है।

Read More: UP By Polls 2024: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पहला टिकट ऐलान, जानें यहां

आनंदीबेन पटेल का सफर

आनंदीबेन पटेल का जन्म 21 नवंबर 1941 को गुजरात के मेहसाणा जिले के खरोद गाँव में हुआ था। वे सबसे पहले 1987 में राजनीति में आई थीं। वे 1998 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में राजनीति में प्रवेश किया और गुजरात विधानसभा में विधायक बनीं। राजनितिक सफर के दौरान आनंदीबेन ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रभावशाली राजनीतिक और सामाजिक जीवन को देखते हुए, यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके कार्यकाल के बाद क्या होता है।

Read More: UP Police Exam में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए CM योगी का बड़ा तोहफा, फ्री मिलेगी ये सुविधा  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox