Categories: राजनीति

Home Minister Amit Shah in Saharanpur: गृह मंत्री अमित शाह ने सहारनपुर में मां शाकुंभरी राज्य विश्वविद्यालय का किया शिलान्यास, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहली यात्रा

इंडिया न्यूज, सहारनपुर:
Home Minister Amit Shah in Saharanpur: केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए मां शाकुंभरी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा ब्रज क्षेत्र के बूथ प्रभारी के रूप में अमित शाह की आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहली यात्रा थी। गृह मंत्री ने सहारनपुर में 92 करोड़ की लागत से 50.43 एकड़ में बनने वाले जनता रोड स्थित पुंवारका में मां शाकुंभरी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया।

गृह मंत्री के साथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री/उच्च शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा, योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, भूपेन्द्र चौधरी, डॉ धर्म सिंह सैनी, राज्य मंत्री नीलिमा कटियार तथा केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान तथा सांसद कैराना प्रदीप चौधरी और सहारनपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले राघव लखन पाल तथा भाजपा नेता किरात सिंह मौजूद थे।

गृह मंत्री ने जनसभा को किया संबोधित Home Minister Amit Shah in Saharanpur

केन्द्रीय गृह मंत्री तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि मेरे जिगर के टुकडेÞ जैसे युवा मित्रों इस पवित्र भूमि पर मां शाकुंभरी के नाम जो शक्ति और संपन्नता का प्रतीक है वह हमको आगे बढ़ा रही है। यहां पर बनने वाली राज्य यूनिवसिर्टी से तीन जिलों को शिक्षा प्राप्त होगी। 2017 में मैं जब सहारनपुर आया था।

तब लोग कहते थे साहब हम तो धर्म परिवर्तन कर देंगे क्या हमारा पलायन रुकेगा। मैंने कहा था आप एक बार परिवर्तन कर दिजिये फिर देखिये पलायन कराने वालों का पलायन कर देंगे। पहले लोग कहते थे कि क्या पलायन कम होगा, मैनें कहा था पलायन कराने वाले यूपी से पलायन करते मिलेंगे। अब तक 90 प्रतिशत किसानों का भुगतान हो चुका है।

सीएम योगी ने पश्चिमी यूपी का सम्मान बढ़ाया Home Minister Amit Shah in Saharanpur

अमित शाह ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। आज वेस्ट यूपी में किसी मां या बहन को बाहर जाने की जरूरत नहीं है। किसी की मजाल नहीं कोई बहन बेटी से छेड़छाड़ करे। यहां तो एक समय था जब केवल दंगे होते थे। हमारी बेटियों को भी पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में भेजना पड़ता था क्योंकि यहां कोई सुरक्षा नहीं थी। आज पश्चिमी यूपी में किसी भी बेटी को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है। कोई भी उनके साथ दुर्व्यवहार करने की हिम्मत नहीं करता है।

योगी सरकार ने माफिया शासन को खत्म किया Home Minister Amit Shah in Saharanpur

अमित शाह ने माफिया राज पर कहा कि 2017 में हमने वादा किया था कि पश्चिमी यूपी को माफिया से मुक्ति दिलाएंगे। आज यहां पर माफिया मुर्गा बनकर पुलिस के सामने सरेंडर कर रहे। माफिया सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर बैठे थे, आज यह सम्पत्ति जनता की सपत्ति है। अवैध कत्लखाने चलते थे, योगी आदित्यनाथ सरकार ने उन कत्लखानों को बंद कराया है। यहां अपराध में कमी हुई है, पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुंडे और माफियों का शासन था, उससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मुक्त करवा कर उसका सम्मान लौटाने का काम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना Home Minister Amit Shah in Saharanpur

अपने जनसंबोधन के दौरान अमित शाह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा है कि आंकड़े सुधार लो अखिलेश जी अब यूपी में कानून का राज है। पहले माफिया राज था, दंगे होते तब, युवा मारे जाते थे। अखिलेश बाबू देख लीजिए, आज अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

कभी यही लोग ताने मारा करते थे कि ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। अखिलेश जी आप चश्मा कहां से लाते हो जिसे लगाकर आपको यूपी में अपराध बढ़ता दिख रहा है? आप घर जाकर आंकड़े खंगाल लीजिए, पता चल जाएगा कि आज यूपी में अपराध खत्म हुआ है, दंगे नहीं होते और कानून का राज है।

Read More: Ayodhya Bomb Blast Threat: भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या को मिली बम से उड़ाने की धमकी, डायल 112 पर आया फोन

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago