Categories: राजनीति

Home Minister Public Meeting In Moradabad : मुरादाबाद में गृह मंत्री की जनसभा में उपमुख्यमंत्री भी रहेंगे, 30 दिसंबर को मुरादाबाद पहुंचेगी जनविश्वास यात्रा

इंडिया न्यूज, मुरादाबाद:

Home Minister Public Meeting In Moradabad  भाजपा की जन विश्वास यात्रा 30 दिसंबर को मुरादाबाद पहुंचेगी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी में भाजपा पदाधिकारी जुटे हुए हैं। घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी मुरादाबाद पहुंचना शुरू कर दिया है।


उप सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी होंगे शामिल Home Minister Public Meeting In Moradabad

जनसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने का भी कार्यक्रम मिल गया है। जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने ताकत झोंक दी है। जनसभा के प्रचार के लिए पुराने जमाने के तरीके अपनाए गए हैं। शहर में भर में लाउडस्पीकर लगाकर ई-रिक्शा घूम रहे हैं। अब प्रचार का यह तरीका लगभग बंद हो चुका है। लेकिन, लंबे समय के बाद फिर से इनका प्रयोग किया रहा है।

Home Minister Public Meeting In Moradabad  इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ता शहर में बाजारों में घूमने के साथ घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। महामंत्री भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरिओम शर्मा ने बताया कि जनसभा की तैयारियों के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, संजय भाटिया मुरादाबाद में सभी व्यवस्था देख रहे हैं। बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष भी पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी जनसभा में शामिल होंगे।

Read More: CM Yogi Adityanath Said In Amroha : अमरोहा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-जहां दंगे होते थे अब वहां गन्ने की खेती हो रही है

Connect With Us: Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago