होम / Jayant reaches Akhilesh’s house : अखिलेश के घर पहुंचे जयंत, आज सीटों का बंटवारा संभव

Jayant reaches Akhilesh’s house : अखिलेश के घर पहुंचे जयंत, आज सीटों का बंटवारा संभव

• LAST UPDATED : November 23, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Jayant reaches Akhilesh’s house : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन के लिए रालोद और सपा और आगे बढ़ती नजर आ रही है। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के मंगलवार को लखनऊ पहुंचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात के बाद सीटों का बंटवारा लगभग फाइनल हो जाएगा। इस बार समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के एक साथ मिलकर लड़ने की उम्मीदों को परवान देने की कवायद चल रही है। हालांकि दोनों गठबंधन की घोषणा कर चुके हैं लेकिन अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है।

वेस्ट यूपी में अधिक सीटें मांग रहा है रालोद (Jayant reaches Akhilesh’s house)

रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां अधिक से अधिक सीटें मांग रहा है तो वहीं मध्य और पूर्वांचल की कुछ सीटों पर भी उसका दावा है। उधर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बहुत सी सीटों पर असहमत हैं। इसी के चलते सीटों के बंटवारे में देरी हो रही है। मंगलवार को जयंत चौधरी के इसी मसले पर बात करने के लिए लखनऊ पहुंचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि दोनों अखिलेश के आवास पर इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। दरअसल, सपा और रालोद के बीच मथुरा, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर आदि की कई विधानसभा सीटों पर मंथन चल रहा है। दोनों ही दलों के इन सीटों पर अपने-अपने दावे हैं।

READ ALSO : Turmeric is Harmful for the Body शरीर के लिए ज्यादा हल्दी नुकसानदायक

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox