Categories: राजनीति

Kanpur Assembly Election 2022 : कांग्रेस 10 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई, नौ प्रत्याशियों की जमानत जब्त

इंडिया न्यूज, कानपुर।

Kanpur ASSEMBLY ELECTION 2022 : कानपुर में ऐसा दूसरी बार हुआ जब कांग्रेस 10 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई। वर्ष 1977 में जनता पार्टी की लहर कांग्रेस ने शहर से एक भी सीट नहीं जीती थी। वहीं 2017 में कांग्रेस ने कैंट सीट जीती थी। लेकिन इस बार उसे भी गवां दिया। कांग्रेस के 9 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। वहीं लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन भी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। कांग्रेस में बडे नेता के नाम से प्रसिद्ध और पूर्व कंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल, प्रदेश युवा अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय समेत नौ प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई। लाखों रूपए पानी की तरह बहाने वाले यह नेता अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। इनमें कई ऐसे प्रत्याशी में रहे जिन्होंने आन पेपर सबसे अधिक धन खर्च किया। कांग्रेस के प्रमोद जायसवाल 21.71 लाख रुपए खर्च कर भी हार गए। कई बडे नेता तो अपनी विधानसभा में 4 स्थान पर रहे। (Kanpur ASSEMBLY ELECTION 2022)

कांग्रेस और बसपा का जनाधार पूरी तरह खत्म होता ता रहा है। हालांकि कांग्रेस इस बार किदवई नगर और गोविंद नगर सीट पर जीत दावेदारी कर रही थी। किदवई नगर सीट पर राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अजय कपूर मैदान में थे। वह 5 राउंड तक तो आगे चले, लेकिन उसके बाद किसी भी राउंड में वे आगे नहीं निकल सके। वहीं, गोविंद नगर सीट पर कांग्रेस की तेजतर्रार प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर अपना करिश्मा नहीं दिखा सकीं। शुरुआत से ही तीसरे स्थान पर रहीं।

भाजपा प्रत्याशी महेश त्रिवेदी को कड़ी टक्कर (Kanpur ASSEMBLY ELECTION 2022)

कांग्रेस ने गोविंद नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेश त्रिवेदी को कड़ी टक्कर दी। वोटों के उतार-चढ़ाव के बाद आखिर में अजय कपूर को दोबारा हार का सामना करना पड़ा। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के रोड शो और जनसभाएं भी कांग्रेस के पक्ष में वोट करने को लेकर नहीं रिझा सके। वहीं टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी के लोग ही काफी नाराज थे। इसी के चलते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित ने चुनाव से पहले ही इस्तीफा देकर भाजपा में चले गए थे। वरिष्ठ कांग्रेसियों की उपेक्षा और आपसी मनमुटाव कांग्रेस की हार का कारण बना।

 

कांग्रेस उम्मीदवारों को मिले वोट जमानत जब्त (Kanpur ASSEMBLY ELECTION 2022)

कल्याणपुर – नेहा तिवारी – 2302
महाराजपुर – कनिष्क पांडेय – 7280
कैंट – सोहिल अख्तर अंसारी – 13279
सीसामऊ – हाजी सुहेल अहमद – 5616
गोविंद नगर – करिश्मा ठाकुर – 26267
आर्य नगर – प्रमोद जायसवाल – 3309
घाटमपुर – राजनारायण कुरील- 3798
बिठूर – अशोक निषाद -4447
बिल्हौर – ऊषा रानी कोरी – 2502

एक प्रत्याशी बचा सका जमानत
किदवई नगर – अजय कपूर – 75778

(Kanpur ASSEMBLY ELECTION 2022)

Also Read : Magic of Bikini Girl did not Work in Hastinapur : हस्तिनापुर में नहीं चला बिकनी गर्ल का जादू, बीजेपी से हारीं कांग्रेस की अर्चना गौतम

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Rahul Pandey

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago