होम / Kanwar Yatra 2024: SC के ‘नेमप्लेट’ के फैसले पर अजय राय ने किया आभार प्रकट, BJP पर निशाना

Kanwar Yatra 2024: SC के ‘नेमप्लेट’ के फैसले पर अजय राय ने किया आभार प्रकट, BJP पर निशाना

• LAST UPDATED : July 23, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Kanwar Yatra 2024: कावड़ यात्रा के मार्गों पर दुकानों पर नेम प्लेट लगाने के आदेश को 26 जुलाई तक अंतरिम रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की चर्चा चारों तरफ हो रही है। अब कावड़ रूटों के दुकानों पर केवल पकवानों के नाम और पकवान मांसाहारी है या शाकाहारी इसकी जानकारी लिखी होगी। इसी फैसले पर आभार प्रकट करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यावास किया और इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उनके अनुसार कोर्ट के इस फैसले से कइयों की भावना का सम्मान हुआ है और एक सही निर्णय कभी किसी का नुकसान नहीं कराता।

Read More: Budget 2024: बजट पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का तीखा बयान, ‘नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से…’

भाजपा पर कसा तंज

आभार प्रकट करने के बाद अजय राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सही फैसला संविधान को धायण में रखकर लिया जाता है ना की अपने मन के अनुसार। सड़क किनारे ठेले लगाने वाले लोग अंबानी-अडानी जैसे अरबपति नहीं होते, उन्हें दिन-रात कड़ी मेहनत करके पैसे कमाना पड़ता है तब जाकर उनका घर चलता है। किसी भी फैसले से पहले आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखना ही हमारी प्रधम जिम्मेदारी है। कोर्ट का यह फैसला सरहानीय है।

Read More: Bribe Case: 2 महीने तक काम टालने के बाद 5 हजार की मांगी रिश्वत, लेखपाल गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox