Karnatak Election: मिशन दक्षिण मे जुटा विपक्ष, अखिलेश करेंगे तीन दिन का कर्नाटक दौरा, 7 जनसाभाओं को करेंगे संबोधित

India News (इंडिया न्यूज), Karnatak Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में यूपी का तड़का लगने जा रहा है। दरअसल वहां पर उत्तर प्रदेश के विपक्ष के चेहरे चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश के राजनीतिक दल कर्नाटक मे अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने में लगे हैं। इसी कड़ी में आज सपा मुखिया अखिलेश यादव कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। वो लखनऊ से वहां के लिए रवाना होंगे। अखिलेश यादव कुल 3 दिनों के कर्नाटक के प्रवास पर रहने जा रहे हैं। ऐसे में इसके अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

अखिलेश का दौरा अहम

अखिलेश का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। कर्नाटक में अखिलेश यादव की 7 रैलिया होनी है। इसके साथ ही वो वहां की जनता से सपा के पक्ष में वोट मांगने की अपील करेंगे। गुजरात में एक विधानसभा सीट जीतने के बाद सपा ने अब कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में 14 सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं। पार्टी के नेता जमकर पसीना बहा रहे हैं। सपा को उम्मीद है कि ये उनकी मेहनत रंग लाएगी।

कहां अखिलेश ठोकेंगे दाव

उल्लेखनीय है कि सपाप्रमुख तीन दिन के बैंगलुर के दौरे पर रहेंगे।वहीं इस बार वो जोर शोर से सपा के पक्ष में प्रचार अभियान मे जुड़ेंगे। 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सपा ने कर्नाटक में 20 सीटों पर प्रत्याशी उतारा था। हांलांकि जीत किसी की नहीं हुई थी।

मिशन दक्षिण मे जुटा विपक्ष

मिशन दक्षिण के साथ यूपी के विपक्षी दल के नेता आगे बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि आज अखिलेश यादव कर्नाटक के दौरे पर हैं। वहीं बीएसपी सुप्रीमों मायावती भी आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगी। तो वहीं अखिलेश का ये दौरा तीन दिनों का होगा।कर्नाटक में चुनाव 10 मई को होने हैं। वहीं वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

Also Read:

Buddha Purnima 2023: बुद्धपुर्णिमा पर सीएम योगी, बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने दी शुभकामनाएं, जानिए क्या कहा?

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago