होम / Kaushambi News: बीजेपी नेता रमेश पोखरियाल पहुंचे कौशांबी, गिनाई सरकार की तमाम उपलब्धियां

Kaushambi News: बीजेपी नेता रमेश पोखरियाल पहुंचे कौशांबी, गिनाई सरकार की तमाम उपलब्धियां

• LAST UPDATED : June 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Kaushambi News: कौशांबी में आज केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का आगमन हुआ। यहां पर कौशांबी सांसद विनोद सोनकर सहित बीजेपी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 9 साल के भीतर कराए विकास कार्यों को विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा गरीबों के लिए संचालित तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

राहुल गांधी पर बोला जोरदार हमला

पत्रकारों ने राहुल गांधी के बयान पीएम मोदी को भगवान के पास बैठा दिया जाए इस पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी कब क्या बोल जाएं, आपको भरोसा है क्या? वह कब क्या बोल जाएं और कांग्रेस कब क्या बोल रही है। कुछ भी बोल सकती है। बोलने के लिए उनके पास कुछ बचा ही नहीं है। यदि वह कुछ करते तो बोल सकते थे। अभी भी इनकी सोच वही है। जिस सोच के कारण कांग्रेस समाप्त हो गई है। वह सोच उनकी जाती नहीं है। इसलिए सबको मालूम है। राहुल बाबा कभी भी कुछ भी बोल लेते हैं।

पहलवानों के धरना पर कही ये बात

पहलवानों के समर्थन में राकेश टिकैत के महापंचायत से 2024 पर क्या फर्क पड़ेगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि 2024 तो देश के लोगों ने मोदी जी के नाम पर कर दिया है। 2024 इस देश के बच्चे बच्चे ने मन बना लिया है कि अगला देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। दूर दूर तक कोई नजर नहीं आता है। क्योंकि हिंदुस्तान का व्यक्ति समझ गया है। जो चोर चोर मौसेरे भाई इकट्ठा होकर राग अलापने वाले व्यक्ति के बारे में भी महसूस कर रहे हैं। इसीलिए आपने देखा कि भारतीय जनता पार्टी की लगातार ताकत बढ़ रही है। 2024 में तो लोगों ने अभी से ही मन बना लिया वह अगला प्रधानमंत्री मोदी जी को ही चाहते हैं।

देश में हो रहे तमाम विकास के काम

प्रियंका गांधी के महिला पहलवान के वीडियो ट्वीट सत्ता शासन घमंड में चूर है पर जवाब देते उन्होंने कहा कांग्रेस क्या बोलेगी वैसे उनको लोगों ने कुछ बोलने के लिए छोड़ा है इसलिए वह कुछ न कुछ बोलते रहते है। लेकिन हमारा उनको सुझाव है कि कोई व सार्थक सुझाव देंगे तो हमारे देश के प्रधानमंत्री जो भी कोई अच्छा सुझाव दे सकता है उसको क्रियान्वयन करते हैं उनका बड़ा मन है आपने देखा कि वह देश के सभी लोगों से सुझाव लेते हैं क्योंकि वह देश के लिए काम कर रहे हैं नेशन फर्स्ट राष्ट्र पहला है जो विदेशों में जाकर अपने राष्ट्र की बुराइयां कर रहे हैं उनके बारे में क्या विचार करेगा कोई।

Also Read:

UP News: एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में शामिल हुए सीएम योगी, समझाई काम करने की सही रणनीति

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox