होम / Keshav Maurya’s Tweet after Seeing Exit Polls : मतगणना बाद सपा होगी समाप्त वादी पार्टी

Keshav Maurya’s Tweet after Seeing Exit Polls : मतगणना बाद सपा होगी समाप्त वादी पार्टी

• LAST UPDATED : March 8, 2022

Keshav Maurya’s Tweet after Seeing Exit Polls

इंडिया न्यूज, लखनऊ¹: Keshav Maurya’s Tweet after Seeing Exit Polls तमाम न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने से भाजपाई खासे उत्साहित हैं। सोमवार को यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल को देखने के बाद भाजपाइयों ने कहा कि वह 18 मार्च से पहले दस मार्च को भी होली मनाएंगे। इस बार भगवा होली ही खेली जाएगी।

सपा की साइकिल की निकल गई हवा

Keshav Maurya's Tweet after Seeing Exit Polls

सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने एग्जिट पोल के नतीजों पर ट्वीट कर कहा कि सपा और अखिलेश यादव के दावों और साइकिल की हवा निकल गई है। मतलब यूपी की जनता 10 मार्च को सपा को समाप्त वादी पार्टी बना रही है।

सपा गठबंधन को 100 से कम सीट

केशव मौर्य ने यह भी कहा कि 400 सीट का दावा करने वाले अखिलेश यादव मतगणना के पहले ही 300 पर आ गए। दस मार्च को गठबंधन के साथ 100 सीट भी वह नहीं जीत पाएंगे। प्रचंड बहुमत की भाजपा की सरकार प्रदेश में एक बार फिर से बनने जा रही है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रदेश की जनता को डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य पर पूरा विश्वास है।

प्रयागराज में बीजेपी जीतेगी 10 सीटें

पिछले चुनाव के भी एग्जिट पोल भाजपा के ही पक्ष में थे। भाजपा 300 प्लस का आंकड़ा एक बार फिर से पार करने जा रही है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुबोध सिंह ने कहा कि प्रयागराज में भी भाजपा कम से कम दस सीट जीतने जा रही है। डिप्टी सीएम भी सिराथू से इस बार रिकार्ड मत से चुनाव जीतकर इतिहास रचने जा रहे हैं।

Read More : INDIA NEWS JAN KI BAAT MOST ACCURATE EXIT POLL ON THE RESULT OF 5 STATES 5 राज्यों के नतीजों पर इंडिया न्यूज-जन की बात का सबसे सटीक एग्जिट पोल

Also Read : UP Exit Poll 2022 : यूपी एक्जिट पोल 2022, यूपी चुनाव के नतीजे 10 को, बढ़ गई है प्रत्याशियों की बेचैनी

Read More : INDIA NEWS-JAN KI BAAT OPINION POLL UP 2022 ELECTION उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की वापसी तय, भाजपा बनाएगी सरकार

Read More : INDIA NEWS-JAN KI BAAT OPINION POLL UP जाट बंटे, यूपी में बीजेपी को लीड: सर्वे

Read More : Uttar Pradesh opinion poll survey 2022 यूपी में फिर खिलेगा कमल- सर्वे

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox