Categories: राजनीति

Krantidhara’s Political Mercury is High : क्रांतिधरा का सियासी पारा हाई, मेरठ में आज तीन बड़े नेता

इंडिया न्यूज, मेरठ।

Krantidhara’s Political Mercury is High : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह आज से अपना संयुक्त चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। दोनों नेता शुक्रवार को मेरठ आएंगे। एनएच-58 पर गॉडविन होटल में साढ़े तीन बजे संयुक्त प्रेस वार्ता होगी। इसके अलावा शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मेरठ आ रहे हैं। वह विधानसभा चुनाव को लेकर घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। वहीं कार्यक्रम शुरू ही पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा की व्यवस्था मैं जुट गई है।

वेस्ट यूपी को साधने की चल रही कोशिश (Krantidhara’s Political Mercury is High)

अखिलेश और जयंत वेस्ट यूपी को साधने की कोशिश करेंगे। भाईचारे का संदेश देंगे। भाजपा पर पलटवार करेंगे। दरअसल, वेस्ट यूपी में भाजपा नेता ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं, दोनों नेता उसी का जवाब देने की कोशिश में हैं। इससे पहले सात दिसंबर 2021 को दोनों नेता सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के दबथुवा में संयुक्त रैली की थी। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी पूरी ताकत के साथ लगी हुई है। प्रत्याशी को जिताने के लिए मुख्यमंत्री भी घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजामात (Krantidhara’s Political Mercury is High)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का प्लान भी तैयार कर लिया है। ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए कंकरखेड़ा थाना  पुलिस औ अधिकारियों ने करीब 85 प्वाइंट बनाए गए हैं। छोटे और बड़े प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। एसपी सिटी विनीत भटनागर और सीओ दौराला आशीष शर्मा ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना के दास्ता देखकर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

(Krantidhara’s Political Mercury is High)

Also Read : Amit Shah will Seek Door-to-Door Vote : घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, 29 को करेंगे माता शाकुंभरी दर्शन

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago