होम / Lok Sabha Election 2024: वोटिंग से पहले सपा को एक और झटका, 24 घंटे पहले अखिलेश यादव के साथ दिखे, अब होंगे BJP में शामिल

Lok Sabha Election 2024: वोटिंग से पहले सपा को एक और झटका, 24 घंटे पहले अखिलेश यादव के साथ दिखे, अब होंगे BJP में शामिल

• LAST UPDATED : May 28, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election 2024: यूपी में सातवें और आखिरी चरण के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी को एक और झटका लग सकता है, नारद राय ने सोमवार को ही गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

अब इकबाल सिंह भी हो सकते है शामिल

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पूर्वांचल की 13 सीटों पर मतदान से पहले समाजवादी पार्टी को एक और झटका लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरों के बीच अब दावा किया जा रहा है कि पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। 24 घंटे पहले ही राम इकबाल सिंह, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: Budaun: निठारी कांड में आया था नाम, महिला पुलिस इंस्‍पेक्‍टर रिश्‍वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

इकबाल सिंह ने फेसबुक पर कई पोस्ट किए थे, जिसके बाद उनके दोबारा बीजेपी में शामिल होने के संदेह पैदा हुए थे। उन्होंने महाभारत के युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि कौरवों के पतन का मुख्य कारण धोखा था। इकबाल सिंह ने सोमवार को एक पोस्ट में लिखा कि धोखा और अनैतिक युद्ध के कारण कौरव सेना ने अपनी हानि की शुरुआत की थी, जिससे उनका पतन हुआ था, और द्रोपदी की इज्जत की भंग से भी यह मुख्य कारण बन गया था।

इकबाल सिंह ने पोस्ट में बताया ये …

एक और पोस्ट में महाभारत के एक भाग का उल्लेख करते हुए, इकबाल सिंह ने कहा कि वक्त बलवान था जब विराट नरेश के यहाँ वृहनला बनकर रसोइया का काम किया जाता था, तो महाभारत किसने रोका? इकबाल सिंह ने बिना किसी नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि – दोस्तो, माफिया किसी भी जाति के रक्षक नहीं हो सकते, वे आवारा धन के लिए, और अपनी सुरक्षा के लिए ही राजनीति के शरण में है।

समाजवादी पार्टी के नेता ने एक और सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि- अपराधी ही राजनीति दलों और कुछ जातियों के आदर्श हो गए हैं, जहाँ लोकतंत्र बचा है, राजनीतिक दल उनके आगे घुटने टेक दिए हैं। आपको बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय ने भी समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। चुनाव से पहले इकबाल सिंह के इन विचारों से समाजवादी पार्टी को नुकसान पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें: UP News: प्यार के लिए बदला धर्म, शिफा ने संध्या बनकर अनमोल संग लिए सात फेरे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox