Categories: राजनीति

Lucknow: नेताजी के निधन के 17 दिन बाद लखनऊ पहुंचे अखिलेश, फिर से पार्टी को एक्टिव करेंगे

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन के बाद अखिलेश यादव लखनऊ वापस आ गए हैं। बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से अखिलेश यादव समेत पूरा सपा परिवार इटावा के पैतृक गांव में मौजूद थे। इस दौरन पूरा परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा था। हरिद्वार और प्रयागराज में नेता जी की अस्थियों को विसर्जित किया गया। अखिलेश यादव आज पार्टी कार्यालय में प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब जल्दी ही लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी विनय तिवारी के पक्ष में कुछ सभाएं भी कर सकते हैं। विनय तिवारी को समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया। उसके बाद पार्टी के कई नेता वहां पर प्रचार कार्य में लगे हैं।

अखिलेश यादव फिर संभालेंगे मोर्चा
अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मोर्चा संभालेंगे। समाजवादी पार्टी इस उप चुनाव को लेकर बेहद गंभीर भी है। भाजपा के विधायक अरविंद गिरि के निधन के बाद खाली इस सीट पर भाजपा ने स्वर्गीय अरविंद गिरि के पुत्र अमन गिरि को अपना प्रत्याशी बनाया है।

समाजवादी पार्टी ने अरविंद गिरि के खिलाफ पांच चुनाव लडऩे वाले विनय तिवारी को ही अपना प्रत्याशी बनाया है। विनय तिवारी ने अरविंद गिरि के खिलाफ पांच में से एक चुनाव जीता था। इसमें अरविंद गिरि तीसरे स्थान पर रहे थे। माना जा रहा है कि अब अखिलेश यादव गोला गोकर्णनाथ विधानसभा के उप चुनाव में विनय तिवारी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के घर पहुंचे अखिलेश
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बाराबंकी में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई अशोक सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही, शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। अखिलेश यादव करीब आधे घंटे यहां रुके।

अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई का हुआ था निधन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बाराबंकी में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई अशोक सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही, शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। अखिलेश यादव करीब आधे घंटे यहां रुके।

यह भी पढ़ें- Rampur: आजम खान दोषी करार, कुछ देर में सजा का ऐलान – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

 

Ashish Mishra

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago