होम / Lucknow: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बोले- अब सदन ज्यादा देर चलता है निर्बाध, पढें-लिखे विधायकों की संख्या बढ़ी

Lucknow: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बोले- अब सदन ज्यादा देर चलता है निर्बाध, पढें-लिखे विधायकों की संख्या बढ़ी

• LAST UPDATED : November 8, 2022

Lucknow

रिपोर्ट- फरमान अब्बास

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायकों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के चुने प्रतिनिधियों का अहम रोल होता है। पहले बात होती थी कि किस जाति के कितने विधायक हैं अब बात होती है कितने पीएचडी, कितने स्नातक हैं।

विधानसभा में 16 पीएचडी विधायक
सतीश महाना ने कहा कि विधानसभा में 16 पीएचडी विधायक हैं। 14 सरकारी सेवानिवृत, 18 विधायक एमबीबीएस, 32 एमटेक,बीटेक, 85 लॉ ग्रेजुएट विधायक सदन में हैं। विधायकों का ग्रुप बनाकर लाभ लेंगे। महिला विधायकों को सदन में बात रखने का मौका दिया गया है। वहीं सभी विधायकों की रुचि विधान सभा कार्रवाही में बढ़ी है। सत्ता पक्ष, विपक्ष के विधायकों की रुचि बढ़ी है।

सदन को आधुनिक सेवा से किया गया लैस
साथ ही सतीश महाना ने डाक्टर विधायकों को सुझाव देते हुए कहा कि चिकित्सा के माध्यम से भी जनता की सेवा करें। सदन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया। जनता को सत्र से सीधा लाभ मिलने लगा है। अब सदन ज्यादा देर तक निर्बाध चलता है। विधान सभा को सुन्दर बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar: खतौली विधानसभा सीट हुई खाली, प्रमुख सचिव विधानसभा ने अधिसूचना की जारी – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox