Categories: राजनीति

Lucknow:अजय राय वाले बयान पर मंत्री नंद गोपाल नंदी का सवाल- सोनिया गांधी खुद एक महिला, चुप क्यों हैं?

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय के बयान पर घमासान मचा हुआ है। भाजपा उन पर जमकर पलटवार कर रही है। इस बीच अजय राय पर सोनभद्र में केस भी दर्ज हो गया है। अजय राय ने सोमवार को सोनभद्र में कहा था कि स्मृति ईरानी अमेठी में लटके झटके दिखाने आती हैं। वहीं, मंगलवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने अजय राय के बयान की निंदा की। नंदी ने सोनिया गांधी से सवाल भी किया कि खुद एक महिला होने के नाते इस बयान पर चुप क्यों हैं?

कांग्रेस छोड़ो यात्रा भी साथ-साथ चल रही
अजय राय के बयान पर मंत्री नंदी ने कहा कि ये कांग्रेस की घटिया और स्तरहीन सोच को दर्शाता है। ऐसी अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय है। सोनिया गांधी खुद एक महिला है और वो चुप है ये और निंदनीय है। कांग्रेस समाप्ति की ओर है और ऐसे लोग पेड़ की जड़ में मट्ठा डालने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस जोड़ो यात्रा के साथ साथ कांग्रेस छोड़ो यात्रा भी चल रही है।

वहीं, शिवपाल यादव के बयान पर मंत्री नंदी ने कहा कि शिवपाल जी दिग्भ्रमित हैं। उनको नही भूलना चाहिए कि अखिलेश यादव ने अपने पिता को लात मार के अध्यक्ष पद से हटा दिया, चाचा को मंच पर बेइज्जत करने का काम किया। ये एक हो जाए तब भी कोई फर्क नही पड़ेगा। सरकार रहते इन्होंने जिस तरह बंदरबांट किया और इसी वजह से जनता ने इन्हें बार बार नकारा। दरअसल, शिवपाल यादव ने मंगलवार को प्रयागराज में कहा कि उन्हें किसी पद की चाहत नहीं है। वे आजीवन सपा में रहेंगे और भाजपा को हराने का काम करेंगे।

विदेश दौरे पर मंत्री ने कही ये बात
मंत्री नंदी ने कहा कि 9 दिन तीन देशों की यात्रा पर थे। कई बड़ी कंपनियों से हजारों करोड़ का निवेश मिला है। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है अब सर्वोत्तम प्रदेश बनेगा। संकल्प से सिद्धि और सिद्धि से समृद्धि होती है। आबादी की वजह से खपत का बहुत बड़ा बाजार है यूपी। दुनिया की तमाम कंपनियां निवेश के लिए तैयार हैं। प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस प्रदेश को खोखला करने का काम किया। जिसमे गाड़ी में सपा का झंडा उसमें बैठा गुंडा जैसी स्थिति होती थी। 2017 के बाद प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। आज जनमानस के मन से भय दूर हुआ है।

यह भी पढ़ें: सर्दी से ठिठुरते हुए खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर 200 बच्चे, भावुक हो उठे विधायक

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago