होम / Maharshi Valmiki Jayanti: सीएम योगी ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले- वाल्मीकि समाज की समस्याओं को किया जा रहा दूर

Maharshi Valmiki Jayanti: सीएम योगी ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले- वाल्मीकि समाज की समस्याओं को किया जा रहा दूर

• LAST UPDATED : October 9, 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि की जयंती के मौके पर रविवार को सीएम योगी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट को प्रदेश सरकार बड़े पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में लगी है। कुछ वर्ष में चित्रकूट पर्यटन का समृद्ध केन्द्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही वाल्मीकि समाज की समस्याएं को लेकर कहा कि आयोग बनाकर उनको शीर्ष प्राथमिकता पर दूर किया जा रहा है।

महर्षि वाल्मीकि ने कराया भगवान श्रीराम का साक्षात्कार
महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस धराधाम पर चांद जैसी शीतलता प्रदान करके रामायण की रचना करने वाले त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि की आज जयंती है। महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम का साक्षात्कार हम सबसे करवाया।

युद्धस्तर पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर
महर्षि वाल्मीकि ने भगवान राम पर पहला महाकाव्य वाल्मीकि रचा था। इसके बाद दुनिया भर में इसी ग्रंथ को आधार बनाकर भगवान श्रीराम के चरित्र को रचा गया। हमारा सौभाग्य है कि आज महर्षि वाल्मीकि के पावन जन्मोत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर युद्धस्तर पर बन रहा है।

‘हमारी सरकार ने किया पावन स्थलों को सौंदर्यीकरण’
सीएम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का पावन धाम, उनकी तपोस्थली लालापुर चित्रकूट में है। उसी चित्रकूट में भगवान श्रीराम ने वनवास के समय सर्वाधिक समय चित्रकूट में ही व्यतीत किया था। उसी चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि की तपस्थली लालापुर है। उसी चित्रकूट में संत तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर भी स्थित है। हमारी सरकार ने दोनों पावन स्थलों को सौंदर्यीकरण करके पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने कार्य किया है। लालापुर में पहाड़ी पर आसानी से जाने के किये रोपवे की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि मेरे सामने वाल्मीकि समाज के हित के लिए उनसे जुड़ी कुछ समस्याएं का प्रतिवेदन मुझे मिला है। हमने प्रदेश में इस समाज के लिए एक आयोग भी बनाया है। उसका चेयरमैन वाल्मीकि समाज के ही व्यक्ति को बनाया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सफाई कार्मिकों के उत्थान के लिए राज्य सरकार या केंद्र सरकार स्तर से जो कुछ अच्छा हो सके उसकी रिपोर्ट आयोग दे। हम सब उनके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक डा. नीरज बोरा, आशुतोष टंडन, योगेश शुक्ला, महापौर संयुक्ता भाटिया व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह समेत समाज के कमल वाल्मीकि सहित कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Moradabad: सपा सासंद एसटी हसन ने मोहन भागवत के बयान का किया समर्थन, कहा- हिन्दू भाइयों को किया जाता है डराने का काम – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox