होम / Mainpuri By-election 2022: शिवपाल के साथ हुए डैमेज को कंट्रोल करने में जुटी सपा, स्टार प्रचारक की सूची में मिली 7वें स्थान पर जगह

Mainpuri By-election 2022: शिवपाल के साथ हुए डैमेज को कंट्रोल करने में जुटी सपा, स्टार प्रचारक की सूची में मिली 7वें स्थान पर जगह

• LAST UPDATED : November 16, 2022

Mainpuri By-election 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने नेताजी के संसदीय क्षेत्र व सपा का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी लोकसभा सीट पर अपनी बादशाहत बरकरार रखने लिये अपना आखिरी ब्रम्हास्त्र चल दिया है। सपा ने प्रसपा अध्यक्ष व सपा विधायक शिवपाल यादव को मैनपुरी चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बना दिया है। दरअसल बीजेपी की ओर से पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को टिकट मिलने के बाद मैनपुरी सीट सपा के लिये जीतना इतना आसान नहीं मानी जा रही थी।

वहीं सपा ने मैनपुरी गढ़ को बचाने के लिये पहले ही नेताजी की बड़ी बहू डिम्पल यादव को मैनपुरी से उम्मीदवार बना दिया था और अब परिवार को एकजुट करते हुए चाचा शिवपाल यादव को स्टार प्रचारक बनाकर अखिलेश यादव ने एक बड़ा सियासी संदेश दे दिया है।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे ऊपर अखिलेश का नाम
समाजवादी पार्टी द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहला नाम सपा मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव का है, वहीं वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा, प्रो. राम गोपाल यादव, आजम खान, जया बच्चन, नरेश उत्तम पटेल भी स्टार प्रचारक बनाये गए हैं। इस लिस्ट में प्रसपा अध्यक्ष व सपा विधायक शिवपाल यादव को भी जगह मिली है उन्हें लिस्ट में सातवें नंबर पर जगह मिली है। इसी क्रम में माता प्रसाद पांडेय, स्वामी प्रसाद मौर्य, मनोज पांडेय, धर्मेंद्र यादव, राजाराम पाल, चंद्रभूषण सिंह, राम आसरे विश्वकर्मा, तेजप्रताप सिंह यादव, जूही सिंह, सोबरन सिंह यादव समेत 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।

समझें मैनपुरी लोकसभा सीट का समीकरण
जानकार बताते हैं कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर बिना शिवपाल यादव को साथ लाये सपा के लिये जीतना पहले ही आसान नहीं था। वहीं मंगलवार को बीजेपी ने पूर्व सांसद रहे रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाकर सपा को कड़ी चुनौती दे दी थी। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में चाचा शिवपाल यादव को शामिल करके सबको चौका दिया। वहीं बताया ये भी जा रहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव में नेताजी मैनपुरी, भोगांव, किशनी जिले में उनती मजबूती के साथ चुनाव नहीं लड़ पाए थे, जितना शिवपाल यादव की जसवंतनगर क्षेत्र से मुलायम सिंह यादव को वोट मिला था। उसी वजह से नेताजी ने मैनपुरी से जीत दर्ज कर अपने गढ़ को बचाया था।

नेताजी ने 2019 में दर्ज की थी जीत
बता दें, मैनपुरी में अभी करीब 17 लाख वोटर्स हैं। इनमें 9.70 लाख पुरुष और 7.80 लाख महिलाएं हैं। 2019 चुनाव में मुलायम सिंह यादव को 94,389 मतों के अंतर से जीत मिली थी। वहीं जातीय समीकरण की बात करें तो यह सीट पिछड़े वर्ग के मतदाताओं की बहुलता वाली सीट है। यहां सबसे ज्यादा यादव मतदाता हैं। इनकी संख्या करीब 3.5 लाख है। शाक्य, ठाकुर और जाटव मतदाता भी अच्छी संख्या में हैं।

इनमें करीब एक लाख 60 हजार शाक्य, एक लाख 50 हजार ठाकुर, एक लाख 40 हजार जाटव, एक लाख 20 हजार ब्राह्मण, एक लाख लोधी राजपूतों के वोट हैं। वैश्य और मुस्लिम मतदाता भी एक लाख के करीब हैं। कुर्मी मतदाता भी एक लाख से ज्यादा हैं।

यह भी पढ़ें- Lucknow: रक्षा मंत्री से मिले होटल कारोबारी, पूछा- उनके साथ क्यों किया जा रहा अपराधियों जैसा व्यवहार – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox