होम / Mainpuri By Poll: अखिलेश बोले- मैनपुरी सपा का गढ़, हम जीतेंगे; केंद्रीय मंत्री ने कहा- सियासत के फैसले विरासत से नहीं होते

Mainpuri By Poll: अखिलेश बोले- मैनपुरी सपा का गढ़, हम जीतेंगे; केंद्रीय मंत्री ने कहा- सियासत के फैसले विरासत से नहीं होते

• LAST UPDATED : November 18, 2022

Mainpuri By Poll

इंडिया न्यूज, मैनपुरी (Uttar Pradesh)। मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए अखिलेश यादव ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार की शुरुआत अपने विधानसभा क्षेत्र करहल से की। अखिलेश यादव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ शुक्रवार को करहल के दिहुली पहुंचे। उन्होंने चौधरी नत्थू सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मंच पर उनके साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई नेता मौजूद रहे।

मैनपुरी सपा का गढ़, यहां जीत समाजवादियों की होगी
अखिलेश यादव ने कहा कि यह मेरा पहला चुनाव होने जा रहा है जिसमें नेता जी मेरे बीच नहीं हैं। पूरा देश देख रहा है मैनपुरी की जनता कितने वोटों से जिताने जा रही है। यहां जीत वह सब लोग जानते हैं कि जीत समाजवादियों की होगी। यहां नेताजी मुलायम सिंह यादव जनता के नेता रहे हैं। जमीन से जुड़े रहे हैं। जो संघर्ष नेता जी ने किया है, उस संघर्ष को और मजबूत बनाना है। वोट के माध्यम से ऐतिहासिक जीत दिलानी है। बीजेपी के लोग कहते हैं आजमगढ़ हराया है। मैनपुरी भी हराएंगे। आजमगढ़ तो हम धोखे से हार गए। मैनपुरी सपा का गढ़ है, मैनपुरी की जनता पार्टी को हारने नहीं देगी।

केंद्रीय मंत्री बघेल बोले- विरासत से सियासत के फैसले नहीं होते
अखिलेश यादव के इस बयान केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने निशाना साधा है। बघेल ने कहा कि मैनपुरी का चुनाव सौ फीसदी भाजपा जीतेगी। यदि मैनपुरी सपा का गढ़ है तो बता दूं कि बदायूं,आजमगढ़, फिरोजाबाद,कन्नौज को पहले ही भाजपा जीत चुकी है। यह भी सपा का गढ़ हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर बसपा से गठबंधन नहीं होता तो मुलायम सिंह यादव भी नहीं जीतते। उनकी जीत महज 94 हजार वोटों से हुई थी। मुलायम और डिंपल में फर्क भी है। मेरे चुनाव में करहल की जनता सोई नहीं है। सियासत के फैसले विरासत नहीं तय करेगी। उड़ान ही तय करेगी कि आसमान किसका है।

यह भी पढ़ें: घाटे में रहने वाले गीता प्रेस ने 5 महीने में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, तीन धर्मनगरी में बजा डंका

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox