होम / Mainpuri Bypoll 2022: दो बहुओं के बीच हो सकता है विरासत संभालने का मुकाबला, बीजेपी खेल सकती है बड़ा दांव

Mainpuri Bypoll 2022: दो बहुओं के बीच हो सकता है विरासत संभालने का मुकाबला, बीजेपी खेल सकती है बड़ा दांव

• LAST UPDATED : November 10, 2022

Mainpuri Bypoll 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन के बाद से मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई थी। लगातार इस बात पर चर्चा चल रही थी इस सीट पर सपा किसको अपना प्रत्याशी बनाएगी। सपा ने गुरुवार को डिंपल यादव को मैनपुरी से उम्मीदवार घोषित किया। अब लोगों की नजरें भाजपा की दावेदारी पर टिक गई हैं। मैनपुरी सपा का गढ़ माना जाता है। वहां पर सपा को टक्कर देने आसान नहीं है। इस बात का अंदाजा भाजपा को पहले से ही था।

बीजेपी मैरपुरी सीट पर खेल सकती है बड़ा दांव
विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सपा परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव को बीजेपी ने पार्टी में शामिला कराया था। समाजवादी पार्टी की तरफ से मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर बड़ा दांव खेल सकती है।

दो बहुओं में हो सकती है विरासत की जंग
भारतीय जनता पार्टी मैनपुरी से नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को लोकसभा उप चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है। अगर भाजपा ने अपर्णा को प्रत्याशी बना दिया तो मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव की दो बहुओं में उनकी विरासत संभालने का मुकाबला होगा।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट
मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को गुरुवार को पार्टी का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई है। माना जा रहा है कि अब भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को मैदान में उतार सकती है।

भारतीय जनता पार्टी ने अगर यह कदम उठाया तो फिर मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव भी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी का साथ दे सकते हैं। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को भी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी।

यह भी पढ़ें- Dimple Yadav: कन्नौज लोकसभा सीट से दो बार रह चुकी हैं सांसद, 2019 में मिली था हार, जानें राजनीति में कब हुई थी एंट्री – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox