होम / Manch India News UP/UK: केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मायावती पर बोला बड़ा हमला- मायावती ने पार्टी को बनाया प्रॉपटी

Manch India News UP/UK: केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मायावती पर बोला बड़ा हमला- मायावती ने पार्टी को बनाया प्रॉपटी

• LAST UPDATED : November 22, 2022

Manch India News UP/UK 

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: यूपी में विकास पर संवाद करने के लिए आईटीवी न्यूज नेटवर्क ने मंच नाम के कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव मौर्य और राज्य मंत्री कौशल किशोर शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्रियों के बदलाव पर मंथन हुआ। साथ ही यूपी में विकास पर भी बातचीत हुई।

केन्द्र की योजना राज्य में भी लागू
कार्यक्रम में संवाद के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी सवालों का बेबाकी के साथा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का फायदा सभी को मिलता है। केन्द्र की योजना राज्य में भी लागू होती है। 2.5 लाख लोगों को व्यवसाय बढ़ाने के लिए लोन दिया गया। देश के लोगों को रोजगार देने का काम हो रहा है।

‘विकास,व्यापार के लिए शिक्षा जरुरी’
उन्होंने कहा कि बच्चों का पढ़ना लिखना बहुत जरूरी है। सिर्फ सरकारी नौकरी के लिए नही पढ़ना है। विकास,व्यापार के लिए शिक्षा जरुरी है। सीएम ने कानून व्यवस्था में सुधार किया। इन्वेस्टर्स समिट से व्यापार को बढ़ावा मिला।

कौशल किशोर ने मायावती पर साधा निशाना
केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती ने अम्बेडकर के मिशन पर काम नहीं किया। मायावती ने पार्टी को प्रॉपटी बनाकर रख दिया है। बसपा केवल उल्टे-सीधे बयान देने का काम करती है। बसपा लोगों के लिए काम नही करती है। लेकिन योगी सरकरा सभी विभागों के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- Manch India News UP/UK Live: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर साधा निशाना, कहा- यूरिया के लिए चलती थी लाठियां – India News

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox