MAYAWATI BIRTHDAY: BSP पार्टी की मुखिया मायावती आज 67 साल की हो गयी है। क्या है इनका इतिहास

MAYAWATI BIRTHDAY: BSP पार्टी की मुखिया मायावती का जन्म 15 जनवरी सं 1956 को नई दिल्ली के हिन्दू परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रभु दास है। उनके पिता गौतम बुद्ध नगर में एक डाकघर कर्मचारी थे। मायावती के 2 बहन और 6 भाई है। मायावती को “बहन जी” के नाम से भी जाना जाता है। मायावती ने 1975 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कालेज से कला में स्नातक की पढ़ाई की है। साल 1976 में मेरठ विश्वविद्यालय से बी॰एड॰ किया। उसके बाद साल1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एल॰एल॰बी॰ की पढ़ाई पूरी की।

MAYAWATI BIRTHDAY: क्या था राजनितिक इतिहास

राजनीति में प्रवेश से पहले वह दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ाती थी। इसके अलावा मायावती ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के परीक्षाओं के लिये भी अध्ययन किया था। मायावती एक भारतीय राजनीतिज्ञ है जो चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री का पद संभाला है।

मायावती बहुजन समाज पार्टी की मुखिया के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। मायावती ने भारतीय समाज के सबसे कमजोर वर्गों – बहुजनों या अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग और पान्थिक अल्पसंख्यकों के जीवन को बदलने और उसमे सुधर के लिए राजनीती में कदम रखा।

मायावती भारत में अनुसूचित जाति की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। पहली बार 3 जून 1995 से 18 अक्टूवर 1995 तक रही मुख्यमंत्री, दूसरी बार 21 मार्च 1997 से 20 सितम्बर 1997 तक रही मुख्यमंत्री, तीसरी बार 3 मई 2002 से 26 अगस्त 2003 तक मुख्यमंत्री रही। चौथी बार 13 मई 2007 से 6 मार्च 2012 तक रही मुख्यमंत्री।

साल 1997 में और साल 2002 में मायावती ने भारतीय जनता पार्टी के बाहरी समर्थन के साथ मुख्यमंत्री बानी थी। इसके साथ ही दूसरी बार 26 अगस्त 2003 तक केवल एक साल के लिए बीजेपी के समर्थन वापस लेने के कारण उनको मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा।

 

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago