होम / Mayawati played another Brahmin card : मायावती ने खेला एक और ब्राह्मण कार्ड, इस बार डीपीटी को बसपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Mayawati played another Brahmin card : मायावती ने खेला एक और ब्राह्मण कार्ड, इस बार डीपीटी को बसपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

• LAST UPDATED : November 26, 2021

इंडिया न्यूज, कानपुर।

Mayawati played another Brahmin card : आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी ने एक और ब्राह्मण कार्ड खेला है। कानपुर नगर की नगर कमेटी का अध्यक्ष देवीप्रसाद तिवारी को बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर कानपुर महानगर की कमेटी में कई लोगों को अहम पदों पर काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कमेटी में नगर उपाध्यक्ष राम नरायन निषाद होंगे, जबकि नगर महासचिव का दायित्व डीआर त्यागी को दिया गया है। नगर सचिव राजकुमार कप्तान और नगर कोषाध्यक्ष हमजा रजा को बनाया गया है।

अरुण मिश्रा प्रत्याशी घोषित (Mayawati played another Brahmin card)

बताते चलें कि शहर में कल्याणपुर विधान सभा से भी बसपा ने अरुण मिश्रा के रूप में ब्राह्मण प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा के जिलाध्यक्ष रामशंकर कुरील ने महानगर की कमेटी से संबंधित पत्र जारी किया है। देवीप्रसाद तिवारी के पिता स्वर्गीय भागवत प्रसाद तिवारी कानपुर नगर के मेयर रह चुके हैं। देवीप्रसाद वर्ष 2012 में कल्याणपुर विधानसभा से कांग्रेस से चुनाव लड़े थे। इसके बाद कांग्रेस छोड़कर उन्होंने बसपा ज्वाइन की और वर्ष 2019 में उपचुनाव भी लड़ा।

(Mayawati played another Brahmin card)

Also Read : Priyanka Gandhi will go to Prayagraj Today : आज प्रयागराज जाएंगी प्रियंका गांधी, फूलचंद पासी के परिजनों से करेंगी मुलाकात

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox