Minister Nitin Gadkari said in Chandpur : चांदपुर में बोले मंत्री नितिन गडकरी, केवल दो घंटे में तय होगी दिल्ली-देहरादून की दूरी

इंडिया न्यूज, बिजनौर।

Minister Nitin Gadkari said in Chandpur : भाजपा की जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बिजनौर के चांदपुर पहुंचे। गडकरी ने कहा कि अगले वर्षों में किसान ऊर्जादाता बनेगा। कहा कि गन्ने से बने इथेनॉल से गाड़ियां चलेंगी। (Minister Nitin Gadkari said in Chandpur)

गाड़ियों के इंजनों में बदलाव किया जा रहा है। ये इंजन 100 प्रतिशत एथेनॉल से चलेंगे। चावल से भी एथेनॉल बनाया जाएगा। सौ प्रतिशत एथेनॉल के पंप भी लगाए जाएंगे। मुख्य सभा का आयोजन चांदपुर के गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज में हुआ। मुख्य अतिथि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रहे।

जन विश्वास यात्रा का किया शुभारंभ (Minister Nitin Gadkari said in Chandpur)

सड़क परिवहन केंद्रीय मंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज जन विश्वास यात्रा के शुभारंभ में मैं बिजनौर जिले के चांदपुर पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार इस पवित्र धरती पर आया हूं और इस धरती का इतिहास महाभारत से जुड़ा हुआ है। (Minister Nitin Gadkari said in Chandpur)

कहा कि इस धरती को हम महात्मा विदुर जी की धरती के नाम से भी जानते हैं। महात्मा विदुर जी की पावन भूमि में, जिन्होंने हाथों में न्याय के लिए, एकता के लिए नैतिकता के लिए पूरे ऐसे मापदंड प्रस्तावित किए थे जो हजारों सालों के बाद भी हम महात्मा विदुर को भूल नहीं सकते।

सरकार तो स्वयं जनता है (Minister Nitin Gadkari said in Chandpur)

कहा कि अभी चुनाव के महाभारत की शुरुआत होने वाली है। महाभारत में हमको एक बात सिखाई है कि हमें सत्य के साथ जाना है या असत्य के साथ जाना। हमें नैतिकता के साथ जुड़ना है या अनैतिकता के साथ जाना है। आपको देश समाज और कल्याण के नाम पर जाना है या गुंडागर्दी व नाश के मार्ग पर जाना है। (Minister Nitin Gadkari said in Chandpur)

सरकार जनता है, इसलिए इस बार सरकार को चुनने का काम भी जनता को ही करना है। विजय जब जब होती है, तब सत्य की विजय होती है। हमारा देश धनवान है लेकिन जनता गरीब है।

(Minister Nitin Gadkari said in Chandpur)

Also Read : Hearing on Ashish Mishra’s Bail Today : आशीष मिश्र की जमानत पर सुनवाई आज, लखीमपुर कांड का आरोपी है मंत्री का बेटा

Connect With Us : Twitter Facebook

 

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago