होम / Money Laundering Case: मुख्तार अंसारी की इस कंपनी को ईडी कर सकती है कुर्क, पूछताछ में मिले अहम सबूत

Money Laundering Case: मुख्तार अंसारी की इस कंपनी को ईडी कर सकती है कुर्क, पूछताछ में मिले अहम सबूत

• LAST UPDATED : November 14, 2022

Money Laundering Case

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, प्रयागराज: मुख्तार अंसारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अपनी जांच तेज कर दी है। विधायक बेटे अब्बास अंसारी और साले सरजील रजा की गिरफ्तारी के बाद ईडी मुख्तार की बेनामी संपत्तियों पर कार्रवाई कर सकती है। मुख्तार की कंपनी विकास कंट्रक्शन को ईडी कुर्क कर सकती है।

मुख्तार की कंपनी से हुआ करोड़ों का लेनदेन
इस कंपनी से करोड़ों रुपये का लेनदेन मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी के खातों में हुआ है। साथ ही मुख्तार के साले सरजील के खातों से भी लेनदेन का पता चला है। ईडी के पास कंपनी को कुर्क करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य मिल चुके हैं। किसी भी समय ईडी विकास कंट्रक्शन को अटैच कर सकती है।

कंपनी पर काले धन को सफेद करने का आरोप
सूत्रों के मुताबिक ईडी को पता चला है कि विकास कंट्रक्शन मुख्तार अंसारी की मुखौटा कंपनी है। इसके नाम पर मुख्तार के परिजन और उसके करीबी आपराधिक गतिविधियों से अर्जित होने वाले धन को सफेद करने के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। कई दिनों से पूछताछ के बाद भी अबबास और सरजील ईडी के कई सवालों का जवाब नहीं दे सके हैं।

कंपनी से जुड़े कई और लोगों को भेजा समन
प्रवर्तन निदेशालय ने विकास कंस्ट्रक्शन और मुख्तार से जुड़े कई और करीबियों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इसमें से कई के विदेश भाग जाने की भी आशंका जताई जा रही है। ईडी ने गुपचुप तरीके से मुख्तार के करीबियों की प्रॉपर्टी और बैंक खातों को सत्यापन कराया है, जिसमें यह बात सामने आई है कि मुख्तार के करीबियों की प्रापट्री और रकम मुख्तार की है ही।

यह भी पढ़ें- Money Laundering Case: मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति पर ईडी कसेगा शिकंजा, बेटे और साले से पूछताछ में कई खुलासे – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox