होम / Money Laundering Case: मुख्तार अंसारी के साले शरजील रजा को ईडी ने कोर्ट में किया पेश, रिमांड आज हुई पूरी

Money Laundering Case: मुख्तार अंसारी के साले शरजील रजा को ईडी ने कोर्ट में किया पेश, रिमांड आज हुई पूरी

• LAST UPDATED : November 15, 2022

Money Laundering Case

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, प्रयागराज: मुख्तार अंसारी के साले शरजील रजा की कस्टडी रिमांड आज पूरी हो गई है। बीती आठ नवंबर से ईडी की कस्टडी रिमांड में है शरजील। मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने उसे गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर 12 बजे तक ईडी कोर्ट में उसे पेश करेगी।

कस्टडी रिमांड बढ़ाने के लिए ईडी कोर्ट में अर्जी देगी। वहीं बता दें कि मुख्तार के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी की रिमांड कस्टडी 18 नवंबर तक है। ईडी दोनों से लगातार पूछताछ कर विकास कंट्रक्शन के बारे में हुए लेनदेन की पड़ताल कर रही है।

मुख्तार की कंपनी से हुआ करोड़ों का लेनदेन
इस कंपनी से करोड़ों रुपये का लेनदेन मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी के खातों में हुआ है। साथ ही मुख्तार के साले सरजील के खातों से भी लेनदेन का पता चला है। ईडी के पास कंपनी को कुर्क करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य मिल चुके हैं। किसी भी समय ईडी विकास कंट्रक्शन को अटैच कर सकती है।

कंपनी पर काले धन को सफेद करने का आरोप
सूत्रों के मुताबिक ईडी को पता चला है कि विकास कंट्रक्शन मुख्तार अंसारी की मुखौटा कंपनी है। इसके नाम पर मुख्तार के परिजन और उसके करीबी आपराधिक गतिविधियों से अर्जित होने वाले धन को सफेद करने के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। कई दिनों से पूछताछ के बाद भी अबबास और सरजील ईडी के कई सवालों का जवाब नहीं दे सके हैं।

यह भी पढ़ें- Money Laundering Case: मुख्तार अंसारी की इस कंपनी को ईडी कर सकती है कुर्क, पूछताछ में मिले अहम सबूत – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox