होम / Muhammad Rizwan Of Kundarki Said : कुंदरकी के मुहम्मद रिजवान ने कहा, यूपी चुनाव 2022 में मुस्लिम वोट साधने में रहे नाकाम

Muhammad Rizwan Of Kundarki Said : कुंदरकी के मुहम्मद रिजवान ने कहा, यूपी चुनाव 2022 में मुस्लिम वोट साधने में रहे नाकाम

• LAST UPDATED : March 16, 2022

इंडिया न्यूज, मुरादाबाद:

Muhammad Rizwan Of Kundarki Said सपा नेता हाजी रिजवान ने कहा कि सपा ने अंतिम समय में टिकट काट दिया। इसके बाद बसपा ने टिकट दिया। तब इतना समय नहीं था कि प्रचार- प्रसार सही तरीके से किया जा सके। वहीं सपा की लहर थी। नतीजा हार का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि यूपी चुनाव 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर मुरादाबाद जनपद की कुंदरकी सीट से जीते विधायक हाजी मुहम्मद रिजवान का टिकट इस पर पार्टी ने काट दिया था। इसके बाद हाजी रिजवान पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल हो गए और उसी के टिकट पर यूपी चुनाव 2022 लड़े।

लहर होने के कारण मुस्लिम ने सपा को वोट दिया Muhammad Rizwan Of Kundarki Said

हाजी रिजवान ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से सपा पार्टी में रहकर लोगों के बीच रहकर कार्य किए। सपा से टिकट कटने का भरोसा नहीं था। आखिरी समय में बसपा से टिकट मिलने पर प्रचार-प्रसार का समय नहीं मिल पाया। मुरादाबाद जनपद और कुंदरकी में सपा की लहर के कारण सपा प्रत्याशी को लोगों ने खासकर मुस्लिम वर्ग ने वोट किया। उन्होंने 40 हजार से अधिक वोट मिलने समर्थकों ओर जनता का आभार जताया।

Also Read : UP Government will Continue to Distribute Ration till 2024 : 2024 तक गरीबों को मुफ्त राशन देने की तैयारी, होली बाद भी बंद नहीं होगा वितरण

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox