होम / Mulayam Sing Yadav Health Updates: नेता जी को CCU में किया गया शिफ्ट, हालत गंभीर होने पर आईसीयू में किया गया था शिफ्ट

Mulayam Sing Yadav Health Updates: नेता जी को CCU में किया गया शिफ्ट, हालत गंभीर होने पर आईसीयू में किया गया था शिफ्ट

• LAST UPDATED : October 3, 2022

इंडिया न्यूजा यूपी/यूके, गुरुग्राम: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया है। मेदांता अस्पताल ने सोमवार को यह जानकारी दी है। विशेषज्ञों की टीम उनकी देखरेख में जुटी हुई है।

लंबे समय से अस्पताल में भर्ती
मुलायम सिंह बीते अगस्त महीने से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और उनका यहां लंबे समय से इलाज चल रहा है। शनिवार रात को उनकी तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें जनरल वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। आज सुबह से उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा था। दोपहर में बताया गया कि उन्‍हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि बीते रविवार को मुलायम सिंह की तबीयत को लेकर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि वह मेदांता के ICU में भर्ती हैं, हालत स्थिर है। वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। मुलायम सिंह का हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं होगा। अखिलेश यादव को सेहत की जानकारी दी गई है।

डिप्टी सीएम केशव ने की स्वस्थ्य होने की कामना
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रर्थना करता हूं।

82 साल के हैं मुलायम
मुलायम इस वक्त 82 साल के हैं। इससे पहले 24 जून 2022 को मुलायम सिंह यादव की ज्यादा तबीयत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर रूटीन चेकअप और इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। इससे पहले मुलायम सिंह यादव को 15 जून की शाम को मेदांता में भर्ती कराया गया था। यहां पर स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया था।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox