Categories: राजनीति

Mulayam Singh Yadav: लखनऊ के तीन पार्षद मुलायम को किडनी देने को तैयार, अखिलेश को लिखा पत्र

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: सपां संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत इन दिनों गंभीर बनी हई है। गुरुग्राम के मेंदांता अस्पताल में बीते कई दिनों से भर्ती हैं, लेकिन शनिवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने की वजह से उनको ICU में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में उनकी स्थिर हालत को देखते हुए सीसीयू में शिफ्त कर दिया था। हलांकि बाद में समस्या बढ़ने पर उनको फिर से आईसीयू में भर्ती करा दिया गया है। बता दें कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में दुआएं मांगी जा रही है। उनके स्वस्थ होने की कामना चारों तरफ हो रही है। कहीं मंदिरों में हवन-पूजन किया जा रहा है तो कहीं मस्जिदों से दुआएं मांगी जा रहीं हैं।

तीन पार्षदों ने किडनी देने के लिए अखिलेश को लिखा पत्र
इसी बीच शहर के तीन पार्षदों ने मुलायम सिंह के लिए किडनी देने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। साथ ही मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक को भी पत्र लिखा है। वार्ड संख्या 49 से पार्षद गौरव गौरव सक्सेना, वार्ड 52 से पार्षद शमीम अहमद, हजियापुर पार्षद रईस मियां अब्बासी ने कहा है कि वह वर्षों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी की छांव में आगे बढ़े हैं। इसी बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बीमारी की खबर उन्हें पता लगी तो वह उन्हें किडनी देने को तैयार हैं।

अपने नेता के लिए किडनी देना गर्व की बात
डॉक्टरों के मुताबिक मुलायम सिंह की किडनी खराब है। ऐसे में किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए उन्हें कभी भी अस्पताल बुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा अपने नेता के लिए किडनी देना गर्व की बात है।

मुलायम सिंह यादन को गंभीर समस्याएं
मेदांता की ओर से बताया गया था कि उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मुलायम सिंह को यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते ICU में शिफ्ट किया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं सुधार नहीं होने के बाद सीसीयू में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें- Agra: हॉस्पिटल में भीषण आग, डॉक्टर और बेटा-बेटी जिंदा जले

Connect Us Facebook | Twitter

prabhat.rajput

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago