Mussoorie News: मसूरी में कांग्रेस ने किया भारत सत्याग्रह का आयोजन, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

इंडिया न्यूज: (Congress organized Bharat Satyagraha in Mussoorie) कांग्रेस राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने पर साथ ही केंद्र की मोदी सरकार उद्योगपति अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंटने मामले को लेकर जय भारत सत्याग्रह का आयोजन कर रही है।

खबर में खास:-

  • मसूरी में कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ भारत सत्याग्रह का आयोजन किया
  • भाजपा सरकार भगोड़ों को बचाने का काम कर रही
  • 30 अप्रैल तक भाजपा सरकार के खिलाफ विभिन्न कार्यक्रम

भाजपा सरकार भगोड़ों को बचाने का काम कर रही

लोकसभा में राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के बाद जय भारत सत्याग्रह का आयोजन कांग्रेस कर रही है। जिसको लेकर मसूरी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में मसूरी के विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ नाटक और सभा का आयोजन कर केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मसूरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता शनिवार शाम कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार उद्योगपति अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रही है। राहुल गांधी संसद में लगातर अडानी को लेकर सवाल कर रहे थे। वही, भाजपा भगोड़ों को बचा रही है।

भाजपा सरकार की बौखलाहट देखी जा रही

बता दें, कांग्रेसी वक्ताओं का कहना था कि जिस प्रकार से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त की गई और उसके तत्काल बाद उनका सरकारी आवास खाली करने के आदेश दिए गए उससे भारतीय जनता पार्टी की सरकार की बौखलाहट देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के दिशा निर्देशों के अनुसार मसूरी में भी जनसभाएं और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। साथ ही भाजपा के नेताओं द्वारा दिए गए अनर्गल बयान बाजी के विरोध में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

30 अप्रैल तक भाजपा सरकार के खिलाफ विभिन्न कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक भाजपा सरकार के खिलाफ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहेे हैं और उसके बाद एक विशाल रैली का आयोजन किया जाना है। जिसमें सभी लोगों से सहयोग मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है और कांग्रेस महंगाई भ्रष्टाचार और भाजपा सरकार के द्वारा किए गए घोटालों को लेकर जनता के बीच जाएगी और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जनता उनका समर्थन करेगी।

Also Read: Champawat News: भाजपा कार्यकर्ता ने धूमधाम से मनाया भाजपा स्थापना दिवस, कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago