होम / Mussoorie News: भाजपा की तानाशाही के खिलाफ 30 अप्रैल को कांग्रेस की विशाल रैली, केन्द्र सरकार को देशभर से भेजे जाएंगे पोस्टकार्ड

Mussoorie News: भाजपा की तानाशाही के खिलाफ 30 अप्रैल को कांग्रेस की विशाल रैली, केन्द्र सरकार को देशभर से भेजे जाएंगे पोस्टकार्ड

• LAST UPDATED : April 3, 2023

इंडिया न्यूज: (Huge rally of Congress on April 30 against BJP’s dictatorship) मसूरी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा मोदी सरकार अडानी, अंबानी के हाथों में देश को बेचने का काम कर रही है।साथ ही तानाशाह सरकार देश में लोकतंत्र को छिन्न भिन्न करने का प्रयास कर रही है।

खबर में खास:-

  • मसूरी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एक बार फिर भाजपा पे निशाना साधा
  • तानाशाह सरकार देश में लोकतंत्र को छिन्न भिन्न करने का प्रयास कर रही
  • भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा बौखला गई

भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही

मसूरी में कांग्रेस पछवादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने एक बार फिर भाजपा पे निशाना साधा है। उन्होंने कहा भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। वहीं, विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, उनके बोलने के अधिकारों का हंनन किया जा रहा है। मोदी सरकार अडानी, अंबानी के हाथों में देश को बेचने का काम कर रही है। इसके साथ ही अडानी द्वारा सेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ का निवेश किया गया है। ये पेसा किसका है इसको लेकर लगातार कांग्रेस सवाल पूछ रही है। जिससे बौखलाकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला शुरू कर उनकी संसद से सदस्यता समाप्त कर दी जाती है। जबकि इस मामले में विपक्ष संयुक्त संसदीय समिति चाहता है।

भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा बौखला गई

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आये दिन कांग्रेस व अन्य विपक्षी नेताओं के नामों का अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। अब कांग्रेस भाजपा नेताओं के खिलाफ हर ब्लॉक स्तर पर अभद्र भाषाओं का प्रयोग करने पर प्राथमिकी दर्ज करायेगी।इसके साथ उन्होंने कहा भाजपा से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। कांग्रेस घर घर जाकर भाजपा के द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार और लोकतंत्र की हत्या किये जाने को लेकर प्रचार प्रसार करेगी। जिससे 2024 में भाजपा को सबक सिखाया जा सके।

बता दें, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बनी उनकी पहचान से भाजपा बौखला गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह तानाशाह सरकार देश में लोकतंत्र को छिन्न भिन्न करने का प्रयास कर रही है। इन सभी मामलों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जायेगी। वहीं 30 अप्रैल से देष भर से पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजेंगे। व 15 से 20 अप्रैल तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम है तथा तीस अप्रैल को बड़ी रैली की जायेगी

Also Read: Rishikesh News: चार धाम यात्रा की तैयारियां जोरो पर, परिवहन मंत्री ने दिये दिशा निर्देश

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox