होम / Nirbhaya Case’s lawyer Joined BSP : बीएसपी में शामिल हुईं निर्भया केस की वकील, सतीश चंद्र मिश्रा ने दिलाई सदस्यता

Nirbhaya Case’s lawyer Joined BSP : बीएसपी में शामिल हुईं निर्भया केस की वकील, सतीश चंद्र मिश्रा ने दिलाई सदस्यता

• LAST UPDATED : January 20, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Nirbhaya Case’s lawyer Joined BSP : निर्भया केस की वकील सीमा कुशवाहा बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गईं। सीमा को बसपा के राष्‍ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्‍होंने बसपा सुप्रीमा मायावती को पांचवीं बार यूपी की सीएम बनाने का संकल्‍प लिया। (Nirbhaya Case’s lawyer Joined BSP)

सीमा कुशवाहा ने कहा कि बहुत लोग मुझसे सवाल करेंगे कि बीएसपी ही क्‍यों? इसका जवाब यह है कि एक बेटी संघर्ष करके चार बार यूपी की मुख्‍यमंत्री बनती है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर परचम लहराती है। संघर्षों से जूझते-जूझते आज वह पूरे देश में हर वर्ग की आवाज बन जाती है तो मैं किससे प्रभावित होकर, किससे जुड़ती।

कांशीराम के मिशन से प्रभावित (Nirbhaya Case’s lawyer Joined BSP)

सीमा कुशवाहा ने कहा कि मान्‍यवर कांशीराम के मिशन से प्रभावित हूं। बसपा ने अपने कार्यकाल में करके दिखाया कि बाबा साहब भीमराव अम्‍बेडकर बनाए संविधान का पालन कैसे किया जाता है। लॉ एंड आर्डर का सुचारू रूप से कैसे संचालन किया जाता है। (Nirbhaya Case’s lawyer Joined BSP)

सीमा कुशवाहा ने कहा कि मैने निर्भया कांड के चार दरिंदों को फांसी दिलाई। वो बेटी दरिंदगी की शिकार हुई थी। वो घटना लॉ एंड आर्डर के फेल्‍योर का उदाहरण थी। मायावती जी के शासन में जिस एक काम की सबसे ज्‍यादा चर्चा हुई वो थी लॉ एंड आर्डर की।

(Nirbhaya Case’s lawyer Joined BSP)

Also Read : List of BJP Star Campaigners : मेनका, वरुण, टेनी से बीजेपी बना रही दूरी, स्टारक प्रचारक की लिस्ट से नाम गायब

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox