Noida News: छात्रा हत्याकांड पर अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘ये प्रदेश के लचर कानून व्यवस्था का परिणाम’

India News (इंडिया न्यूज), Noida News: हाल ही में हुए शिव नाडर विश्वविद्यालय (Shiv Nadar University) में छात्रा की हत्या पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सपा प्रमुख ने इसे लचर कानून व्यवस्था का परिणाम बताया है। उन्होंने इस प्रकरण पर ट्वीट करते हुए अपनी बातों को रखा। सपा प्रमुख ने इसी के साथ प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। बता दें कि 18 मई को नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिवनादर विश्वविद्यालय में एक छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाली छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी, बाद में अपने कमरे मे जाकर खुद को भी गोली मार ली थी।

प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं

इस पूरे प्रकरण में अखिलेश यादव ने अपनी बात रखी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “दिल्ली के निकट, उप्र के नोएडा की प्रतिष्ठित शिव नाडर यूनिवर्सिटी में विवि प्रशासन की लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण तमंचे से 3 गोली मारकर एक छात्रा की हत्या दर्दनाक घटना है। उप्र प्रशासन ने भी उतनी ही लापरवाही बरती है। उप्र में शासनिक हिंसा ने नयी ‘तमंचा संस्कृति’ को जन्म दिया है।”

छात्र ने अपने क्लास की छात्रा को गोलिंयों से भूना

इस हत्याकांड का वीडिया सामने आया था। जिसमे देखा गया कि छात्र पहले छात्रा से गले मिलता है इसके बाद लड़ता है फिर उसको गोली मार देता है। हालांकि वो वहां से बैग उठाकर चला जाता है। इसके बाद जानकारी सामने आई कि छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में खुद को गोली मार ली। छात्र और छात्रा दोनों एक ही कक्षा में पढ़ाई करते थे।

दोनों बीए सोशलॉजी के छात्र थे। पुलिस ने बताया कि सोशलॉजी थर्ड ईयर में एक साथ पढ़ने वाले अनुज पुत्र लोकेश सिंह निवासी ग्राम सोनगढ़ माफी थाना मंडी धनौरा जनपद अमरोहा और साथ ही पढ़ने वाली छात्रा दोनों ने डाइनिंग हॉल के सामने कुछ समय बात की। और गले मिले इसके बाद लड़के अनुज ने पिस्टल से लड़की को गोली मार दी, जिसे घायल अवस्था में यथार्थ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

जानकारी हो कि पूरे मामले की जांच पुलिस हर एंगल से कर रही है। अनुज और मृतक छात्रा पूर्व से एक दूसरे के अच्छे मित्र थे जिनका कुछ समय से विवाद चल रहा था। मामले की विधिक जांच अभी भी की जा रही है। दोनों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। अंदेशा जताया गया था कि दोनों के मध्य प्रेम प्रसंग रहा होगा। प्रेम प्रसंग के चलते ही यह हत्या की गई है और लड़के ने भी आत्महत्या की है। हालांकि पूरे मामले की सही जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आ सकेगी।

Also Read:

Unnao News: पापुआ न्यू गिनी के पीएम ने छुए प्रधानंत्री के पैर, बोले साक्षी महाराज, PM Modi के नहीं ये भारत मां के चरण

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago