Notice to the Soldier on a Goat : सामने आया हैरान करने वाला मामला, बकरी पालने पर सिपाही को नोटिस

इंडिया न्यूज, आगरा।

Notice to the Soldier on a Goat : आगरा पुलिस लाइन स्थित आवास में रहने वाले एक सिपाही ने बकरियों का पालन शुरू कर दिया। इससे पड़ोसी परेशान हो गए। उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद सिपाही को नोटिस दिया गया। बुधवार को सिपाही एसएसपी के पास पहुंचा। (Notice to the Soldier on a Goat)

सिपाही ने कहा कि उसे और बेटे को डेंगू हो गया था। किसी ने कहा था कि बकरी का दूध पीने से फायदा होगा। प्लेटलेट्स भी बढ़ जाएंगी। इसलिए बकरियों का पालन शुरू कर दिया। अब वो ठीक हैं। एसएसपी ने कहा कि सरकारी आवास में बकरी पालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर, वो छुट्टी चाहें तो ले सकते हैं। गंदगी होने से अन्य लोगों को परेशानी हो रही है।

खूब बिका बकरी का दूध (Notice to the Soldier on a Goat)

आगरा सहित आस-पास के मंडल में डेंगू और वायरल बुखार होने के बाद बकरी के दूध की बिक्री जमकर हुई थी। लोगों ने एक हजार रुपये लीटर की दर से बरी का दूध खरीदा था। शहर से कई-कई किलोमीटर दूर तक लोग बकरी का दूध खरीदने गए थे। (Notice to the Soldier on a Goat)

हालांकि चिकित्सकों की सलाह नारियल पानी और कीवी के साथ दलिया आदि की थी। लेकिन लोगों ने बकरी के दूध का जमकर सेवन किया। यही कारण था कि दूध की कीमतें आसमान छूने लगी थीं। ठेल लगाकर सब्जी और फेरी लगाकर बच्चों के कपड़े बेचकर परिवार का भरण पोषण करने वाले लोगों ने डेंगू और वायरल फीवर के बीच अपना कारोबार बदल दिया था। लोग ठेल लगाकर नारियल पानी बेचते नजर आए थे।

(Notice to the Soldier on a Goat)

Also Read : Yogi Again on a Two Day Visit to Gorakhpur : योगी फिर गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी रहेंगे साथ

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago