होम / राजभर बोले- अखिलेश को कोई समझाए तो उन्हें बुरा लगता है, सपा से लोग नफरत करते हैं

राजभर बोले- अखिलेश को कोई समझाए तो उन्हें बुरा लगता है, सपा से लोग नफरत करते हैं

• LAST UPDATED : September 16, 2022

लखनऊ, इंडिया न्यूज यूपी/यूके. विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन में रहे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर अखिलेश यादव पर लगातार निशाना साध रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने कहा, अखिलेश को कोई बात समझाइए तो उन्हें बुरा लगता है। जब यह सत्ता में रहते हैं तो गुंडागर्दी, जमीन लूटना, मारपीट करना इनका इतिहास है। सपा से लोग नफरत करने लगे हैं।

राजभर बोले- अखिलेश मेरे विरोधियों को फंडिंग कर रहे
ओम प्रकाश राजभर यहीं नहीं रुके। सपा से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर भी जहर खाते हैं, गठबंधन के तौर पर हमने जानबूझकर जहर खाया। हमसे नाराज लोगों को अखिलेश यादव धन मुहैया करा रहे हैं। चुनाव के समय मेरी कोशिश थी गठबंधन पिछड़ों को ज्यादा टिकट दें। अखिलेश ने राम अचल राजभर से कहा कि वह अलग पार्टी बनाएं। जब वह अपने चाचा को नहीं मानते तो मुझे क्या मानेंगे।

राजभर ने मुलायम को धृतराष्ट्र बताया
राजभर ने कहा कि अखिलेश अपने पिता के नहीं हुए। धृतराष्ट्र की कहानी वाला हाल है। जब सत्ता में यह लोग रहते हैं तो जातिवार जनगणना की बात नहीं करते। सपा को बड़ी संख्या में मुसलमान वोट देता है, लेकिन उसे फायदा नहीं मिलता।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox